आज खुल गया Spectrum Talent Management का IPO, 105 करोड़ जुटाने का है लक्ष्य, 14 जून तक दांव खेलने का मौका, जानें डीटेल

Spectrum Talent Management IPO: स्पेक्ट्रम टैलेंट मैनेजमेंट लिमिटेड ने 9 जून यानि आज अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग खोल दिया है। निवेशक 14 जून तक दांव खेल सकते हैं। कंपनी वरसग 2012 से ह्यूमन रिसोर्स और स्टाफिंग सर्विसेज़ के कारोबार से जुड़ी है। इसका हेडक्वाटर दिल्ली में है। 105.14 करोड़ रुपये का फंड जुटाने के लिए कंपनी ने 6.077, 600 शेयरों को जारी किया है। 5,185,600 शेयरों की पेशकश फ्रेसग इश्यू के तौर पर हुई है वहीं 892,200 शेयरों को ऑफर फॉर सेल के तहत जारी किया गया है।

आईपीओ का प्राइस बैंड 169 रुपये से लेकर 173 रुपये प्रति शेयर है। फेश वैल्यू 10 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज़ 800 शेयर्स हैं। शेयरों की लिस्टिंग एनएसई और एसएमई पर होगी। 19 जून को इश्यू का अलॉटमेंट होगा, 20 जून को रिफंड्स की शुरुआत होगी और 22 जून को लिस्टिंग होगी। शेयरों का 50% QIB, 15% NII और 35% रीटेल के लिए रिजर्व है।

प्रमोटर्स का प्री इश्यू शेयर होल्डिंग 100% और पोस्ट इश्यू शेयर होल्डिंग 72.25% है। सिद्धार्थ अग्रवाल और विदुर गुप्ता कंपनी के प्रोमोटर हैं। सारथी कैपिटल एडवाइजर प्राइवेट लिमिटेड आईपीओ के लीड मैनेजर है। वहीं स्काइलाइन फाइनेंशियल सर्विसेज़ प्राइवेट लिमिटेड रजिस्ट्रार है। इश्यू के जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कंपनी पूरक क्षेत्रों में कारोबार का अधिग्रहण करने, कार्यशील पूजी की आवश्यकता के वित्तपोषण, प्रस्ताव व्यय और समान्य कॉर्पोरेर उद्देश्यों की पूर्ति के लिए करेगी।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News आईपीओ या शेयर मार्केट में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews