आज ओपन हुआ स्टेलियन इंडिया फ्लोरो केमिकल्स का IPO, जानिए कितना करना होगा मिनिमम निवेश

आज भारतीय शेयर बाजार में स्टेलियन इंडिया फ्लोरो केमिकल्स का आईपीओ ओपन हो गया है। यदि आप भी इस आईपीओ में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो इस खबर में हम आपको इसके बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं।
Lenskart रख सकती है भारतीय शेयर बाजार में कदम, 1 बिलियन डॉलर के करीब का हो सकता है IPO!

आज भारतीय शेयर बाजार के निवेशकों के लिए एक शानदार दिन है। दरअसल, आज स्टेलियन इंडिया फ्लोरो केमिकल्स लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर (Ipo) ओपन हो गया है। निवेशक 16 जनवरी से 20 जनवरी तक इस आईपीओ के लिए बोली लगा सकते हैं। वहीं, इस कंपनी के शेयर 23 जनवरी को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे।

जानकारी के अनुसार, इस आईपीओ के जरिए कंपनी ₹199.45 करोड़ जुटाने का प्रयास कर रही है। कंपनी के मौजूदा निवेशक ऑफर फॉर सेल के जरिए कुल 43,02,656 शेयर बेच रहे हैं, जिनकी कीमत ₹38.72 करोड़ है। जबकि कंपनी आईपीओ के जरिए ₹160.73 करोड़ के नए शेयर जारी करेगी, जिनकी संख्या 1,78,58,740 है।

आईपीओ से मुख्य तारीख

आईपीओ की मुख्य तारीखों पर नजर डालें तो 16 जनवरी को कंपनी का आईपीओ (Ipo) ओपन हुआ है और 20 जनवरी को यह आईपीओ क्लोज हो जाएगा। यानी निवेशकों के पास 5 दिन का समय है। 21 जनवरी को निवेशकों को शेयर अलॉट किए जाएंगे। 22 जनवरी को रिफंड दिया जाएगा और उसी दिन डिमैट अकाउंट में शेयर क्रेडिट होंगे। 23 जनवरी को शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे।

कितना करना होगा मिनिमम निवेश?

यदि आप भी इस आईपीओ (Ipo) में निवेश करना चाहते हैं, तो बता दें कि इस आईपीओ का प्राइस बैंड ₹85 से ₹90 तय किया गया है। रिटेल निवेशक इस आईपीओ में निवेश करने के लिए न्यूनतम एक लॉट यानी 165 शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं, जिनकी कीमत ₹14,850 है। वहीं, अधिकतम 13 लॉट के लिए बोली लगाई जा सकती है, जिसमें 2,145 शेयर होंगे। प्राइस बैंड के अनुसार, इसमें अधिकतम ₹1,93,050 का निवेश किया जा सकता है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews