सिर्फ 80 रुपये से शुरू किया बिजनेस, आज हो रही लाखों में कमाई, पढ़ें नाज अंजुम की Success Story

आज वह इस मुकाम तक पहुंच चुकी है कि वह हर महीने लाखों में अर्निंग करती हैं। दरअसल, आज हम आपको नाज अंजुम की सक्सेस स्टोरी बताने जा रहे हैं।
सिर्फ 80 रुपये से शुरू किया बिजनेस, आज हो रही लाखों में कमाई, पढ़ें नाज अंजुम की Success Story

Success Story : जब कोई इंसान मेहनत करना चाहता है, तो चाहे कैसी भी परिस्थिति आ जाए वह अपने कदम पीछे नहीं खींचना क्योंकि उनके अंदर एक जुनून सवार होता है और वह उसे पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार होते हैं। इसके लिए वह दिन रात मेहनत करके एक कर देते हैं और इसका फल उन्हें एक-न-एक दिन अवश्य मिलता है। कहते हैं मेहनत करने वालों के लिए पूरी कायनात भी एक हो जाती है। ऐसी ही एक सक्सेस स्टोरी आज हम आपको बताने जा रहे हैं, जिन्होंने बहुत काम रूपों में अपना बिजनेस शुरू किया था, लेकिन आज वह इस मुकाम तक पहुंच चुकी है कि वह हर महीने लाखों में अर्निंग करती हैं। दरअसल, आज हम आपको नाज अंजुम की सक्सेस स्टोरी बताने जा रहे हैं।

हैदराबाद में हुआ जन्म

नाच अंजुम का जन्म हैदराबाद मैं हुआ था जोकि टेक्सटाइल इंजीनियर है। उनकी शादी के बाद वह साल 2010 में हैदराबाद आ गई थी। जिसके बाद उन्हें अपने अंदर के स्किल का पता चला क्योंकि उनके पड़ोसी और आसपास के लोगों को उनका खाना बेहद पसंद आता था और वह उनकी तारीफ करते थे। साथ ही उन्हें यह सजेस्ट भी करते थे कि वह अपना बिजनेस शुरू करें। उनसे मोटिवेट होकर वह इस दिशा में आगे बढ़ती गई शुरुआती दिनों में नाज की बिल्डिंग के बैचलर्स उनसे शाम की सब्जी के लिए कहते थे। इस बिजनेस में उन्होंने मात्र ₹80 इन्वेस्ट किया था। धीरे-धीरे उनके खाने की डिमांड बढ़ती चली गई और लोग उन्हें टिफिन के लिए पूछने लगे। तब साल 2016 में उन्होंने अपने घर से अंजुम किचन की शुरुआत की। धीरे-धीरे वह इस मुकाम तक पहुंची की उन्होंने क्लाउड किचन की दुनिया में कदम रखा पड़ोसियों के कहने पर वह रमजान में डबल का मीठा और लौकी हलवा जैसी मिठाईयां बनाना शुरू कर दी। जिसे काफी पसंद किया गया।

लाखों में हुई कमाई

इसके बाद उन्हें हाइटेक सिटी में एक छोटी सी पार्टी के लिए पहले आर्डर मिला, जहां उन्हें मटन दम बिरयानी बनाना था और यह इतनी ज्यादा स्वादिष्ट बनी थी कि देखते-ही-देखते लोगों ने उन्हें पूरे शहर भर में फेमस कर दिया और आज अंजुम किचन वूमेन क्लाउड किचन में से एक बन गया है जोकि पहली वूमेन क्लाउड किचन है। हालांकि, इस रास्ते में काफी उतार-चढ़ाव भी देखने को मिले, लेकिन अंजुम का बिजनेस काफी ज्यादा चला। इसे सोशल मीडिया से भी ज्यादा प्रचलन मिला ने अंजुम ने अपने मेनू में डेली टिफिन बिरयानी पार्टी ऑर्डर और मिठाइयां शामिल कर ली है। मीडिया सूत्रों के मुताबिक, अंजुम किचन में हर दिन 25 से 50 आर्डर मिलते हैं। इससे हर महीने ₹100000 तक की कमाई हो जाती है। बात करें कोविड की तो उस दौरान उन्होंने 500 से ज्यादा ऑर्डर पूरे किए थे। नाज की कहानी महिलाओं के साथ-साथ उन सभी लोगों के लिए प्रेरणादायक है, जो अपने सपनों को पूरा करना चाहते हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews