ऑटो और आईटी सेक्टर में गिरावट, आज भारतीय शेयर बाजार में फिर लाल निशान, जानिए पूरा हाल

आज भारतीय शेयर बाजार एक बार फिर गिरावट का सामना कर रहा है। आज सेंसेक्स 100 अंकों से ज्यादा गिरकर 76,600 के स्तर पर कारोबार करता हुआ दिखाई दिया, जबकि निफ्टी में भी करीब 50 अंकों की बड़ी गिरावट देखने को मिली। निफ्टी ने आज अपना कारोबार 23,300 के स्तर पर किया।
आज भारतीय शेयर बाजार में हल्की तेजी, सेंसेक्स में 50 अंकों की बढ़त, निफ्टी भी हरे निशान में खुला

—Share market

पिछले कुछ समय में भारतीय शेयर बाजार में उठापटक देखने को मिली है। वैश्विक कारणों से न केवल भारतीय बाजार, बल्कि ग्लोबल मार्केट में भी उथल-पुथल मची हुई है। हालांकि बड़ी गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार संभला था, लेकिन आज फिर बाजार में हल्की गिरावट देखने को मिल रही है। 16 अप्रैल को सेंसेक्स 100 अंकों से ज्यादा टूट गया, जिसके चलते कारोबार 76,600 के स्तर पर देखने को मिला, जबकि निफ्टी भी आज 50 अंक टूटता हुआ नजर आया। निफ्टी 23,300 के स्तर पर कारोबार करता हुआ दिखाई दिया।

आज कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में गिरावट नजर आ रही है, जबकि आठ शेयर आज तेजी के साथ नजर आए। आज के कारोबार के दौरान कल मारुति, इंफोसिस में एक प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट नजर आई, वहीं एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक में मामूली तेजी दिखाई दे रही है।

यदि निफ्टी पर नजर डालें तो आज निफ्टी 50 में 36 शेयर गिरावट में कारोबार करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि सेक्टोरल इंडेक्स में सबसे ज्यादा ऑटो और आईटी सेक्टर लाल निशान में नजर आए। हालांकि मीडिया, मेटल और फार्मा इंडेक्स में आज के कारोबार में तेजी नजर आ रही है।

ग्लोबल मार्केट पर डालें नजर

ग्लोबल मार्केट पर नजर डाली जाए तो आज ग्लोबल मार्केट में भी हल्की मंदी नजर आ रही है। आज चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.92% की गिरावट लेकर कारोबार कर रहा है। आज शंघाई कंपोजिट 3,237 पर कारोबार कर रहा है, जबकि हांगकांग के हैंगसेंग इंडेक्स में 2.59% की बड़ी गिरावट नजर आ रही है। यह 20,910 के स्तर पर कारोबार करता हुआ दिखाई दे रहा है। आज जापान के निक्केई में 251 अंकों की गिरावट देखने को मिली है, जिसके चलते कारोबार 34,016 के स्तर पर दिखाई दिया। इससे पहले 15 अप्रैल को अमेरिका का डाउ जोंस 155 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ, जबकि नैस्डैक कंपोजिट आठ अंकों की गिरावट लेकर बंद हुआ और एसएंडपी 500 इंडेक्स भी कुछ अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ।

बीते दिन का हाल कैसा था?

अगर मंगलवार के कारोबार पर नजर डालें तो मंगलवार के दिन भारतीय शेयर बाजार में बड़ी तेजी नजर आई। बीते दिन सेंसेक्स 1,578 अंकों की बढ़त लेकर 76,735 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में भी 500 अंकों का उछाल देखने को मिला। निफ्टी ने अपना कारोबार 23,329 के स्तर पर बंद किया। बीते दिन बीएसई मिडकैप में 1,216 अंकों की तेजी के साथ कारोबार 41,490 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि बीएसई स्मॉल कैप में कारोबार 1,471 अंकों की तेजी के साथ 47,270 के स्तर पर बंद हुआ।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews