Success Story: घर खोजने में हुई कठिनाई, तो बना डाली एम्बर ग्‍लोबल स्‍टूडेंट हाउसिंग कंपनी, आज करोड़ों में है टर्नओवर

इस कंपनी की कहानी IIT खड़गपुर के दो पूर्व छात्र सौरभ गोयल और मधुर गुर्जर से शुरू होती है। जब वे दोनों उच्च शिक्षा के लिए विदेश गए, तो उन्हें घर खोजने में कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
Success Story: घर खोजने में हुई कठिनाई, तो बना डाली एम्बर ग्‍लोबल स्‍टूडेंट हाउसिंग कंपनी, आज करोड़ों में है टर्नओवर

Amber Success Story : आज हम आपको एक ऐसी सक्सेस स्टोरी बताने जा रहे हैं जो दो दोस्तों को घर खोजते खोजते आइडिया आया। जिसके बाद उन्होंने अंबर ग्लोबल स्टूडेंट हाउसिंग कंपनी की शुरुआत की। यह आज करोड़ की वैल्यूएशन वाली कंपनी बन चुकी है। दरअसल, एम्बर एक वैश्विक स्टूडेंट हाउसिंग स्टार्टअप है, जिसे 2017 में सौरभ गोयल और मधुर गुजर द्वारा स्थापित किया गया था। यह कंपनी छात्रों के लिए लॉन्ग-टर्म आवास बुकिंग की प्रक्रिया को सरल बनाने का काम करती है। एम्बर की सेवाएं वर्तमान में सात देशों के 250 से अधिक शहरों में उपलब्ध हैं, जिनमें यूके, यूएस, ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, कनाडा, जर्मनी, और स्पेन शामिल हैं। हाल ही में, एम्बर ने गाजा कैपिटल के नेतृत्व में $21 मिलियन की फंडिंग जुटाई, जिसमें लाइटहाउस कैंटन और स्ट्राइड वेंचर्स भी शामिल थे। एम्बर का प्लेटफार्म सत्यापित लिस्टिंग, वर्चुअल प्रॉपर्टी टूर और विशेषज्ञ सहायता प्रदान करता है, जिससे बुकिंग प्रक्रिया को होटल रिजर्वेशन की तरह आसान बनाया जा सके।

IIT खड़गपुर से की पढ़ाई

दरअसल, इस कंपनी की कहानी IIT खड़गपुर के दो पूर्व छात्र सौरभ गोयल और मधुर गुर्जर से शुरू होती है। जब वे दोनों उच्च शिक्षा के लिए विदेश गए, तो उन्हें घर खोजने में कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। तब उन्हें यह आइडिया आया कि छात्रों के लिए आवास खोजने की प्रक्रिया को ईजी, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाया जाए, जिससे प्रेरित होने के बाद इस कंपनी की शुरूआत की गई। इस प्लेटफार्म के माध्यम से छात्रों को मकान मालिकों के साथ बातचीत करने, कागजी कार्रवाई से निपटने और भुगतान प्रक्रिया के बारे में जानकारी मिलती है। बता दें कि एम्बर ने विश्वविद्याल, Property Management Group और विदेश में अध्ययन करने वाले संगठनों के साथ रणनीतिक साझेदारी बनाई हैं, जिस कारण अब लोगों भी इसपर ट्रस्ट हो गया है। एम्बर प्लेटफॉर्म ने अपने यूजर-फ्रेंडली इंटरफेस, स्मार्ट फिल्टरिंग ऑप्शन और 24/7 कस्टमर सपोर्ट सुविधा मिल रही है। इससे स्टूडेंट्स को तनाव-मुक्त आवास बुकिंग का अनुभव मिलता है। इन सुविधाओं के चलते छात्रों के लिए सही घर ढूंढने में आसानी होती है। वहीं, हाल ही में ‘एम्बर+’ की सेवा शुरू की गई है। जिसमें घर के अलावा अन्य सुविधाएं जैसे कस्टमाइज्ड लिविंग प्लान्स, फर्निशिंग आदि भी दी जा रही है।

करोड़ों में कंपनी का टर्नओवर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एम्बर का टर्नओवर लगभग 10 करोड़ डॉलर यानी कि 100 मिलियन डॉलर है। बता दें कि कंपनी ने साल 2025 के लिए 2,25,000 बुकिंग और 2.5 अरब डॉलर (2.5 बिलियन डॉलर) के सकल बुकिंग मूल्य (GBV) के साथ दस गुना बढ़ोतरी की योजना बनाई है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews