Success Story: इस आदमी ने भीख मांगकर खरीदे 1.20 करोड़ के 2 फ्लैट, जीता है लग्जरी लाइफ, नेट वर्थ जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

Success Story: इस आदमी ने भीख मांगकर खरीदे 1.20 करोड़ के 2 फ्लैट, जीता है लग्जरी लाइफ, नेट वर्थ जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

Success Story : हमने बड़े और बुजुर्गों से ऐसा कहते हुए सुना है कि अगर जी तोड़ मेहनत की जाए, तो सफलता पाने से हमें कोई रोक नहीं सकता, लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि कोई भिखारी लग्जरी लाइफ जी रहा है। समान्यत: नहीं, ऐसा इसलिए क्योंकि वह लोग असहाय होते हैं और बहुत ही बुरे हालात में अपने जीवन को व्यतीत करते हैं। ऐसे में आज हम आपको दुनिया के सबसे अमीर भिखारी की कहानी बताने जा रहे हैं, जिसका बैंक बैलेंस सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि यह भिखारी किसी और देश का नहीं बल्कि भारत का ही है। सड़कों पर लोगों से भीख मांगने वाले इस इंसान को देखकर कोई कह नहीं सकता कि वह करोड़पति हो सकता है, लेकिन यह बिल्कुल सच है। आइए जानते हैं उस शख्स की दिलचस्प कहानी…

मिलिए दुनिया के सबसे अमीर भिखारी से…

दरअसल, आज हम आपको दुनिया के सबसे अमीर भिखारी भरत जैन के बारे में बताने जा रहे हैं। यह मुंबई में रहता है जोकि छत्रपति शिवाजी टर्मिनस और आजाद मैदान में भीख मांगा करता है। आपको यह जानकर बड़ी हैरानी होगी कि मुंबई और पुणे में भरत के कई आलीशान बंगले हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में है। केवल इतना ही नहीं, इनका परिवार इतनी शानदार लाइफ जी रहा है, जिसके बारे में कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता। बता दें कि उनके बच्चे कान्वेंट स्कूल में पढ़ाई करते हैं। उनकी वेशभूषा और रहन-सहन देखकर कोई यह अंदाजा भी नहीं लगा सकता कि उनके पिता यानी भरत जैन भिखारी है।

भीख मांग कर खरीदा करोड़ों का फ्लैट

फिलहाल, भरत मुंबई के एक फ्लैट में रहते हैं जोकि करीब 1.20 करोड रुपए का है। अब मुंबई जैसे शहर में इतना महंगा फ्लैट खरीदा कोई आम बात तो है नहीं, यह अपने आप में बहुत बड़ी बात है। बता दें कि उन्होंने भीख मांग कर अपन एक अलग बिजनेस भी शुरू कर लिया जोकि कई बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियों को टक्कर दे रहे हैं। उनकी फैमिली में पत्नी, दो बच्चे, एक भाई और पिता रहते हैं। आश्चर्य की बात तो यह है कि अब तक उन्होंने भीख मांग कर करोड़ों की संपत्ति जुटा ली है। हालांकि, उनकी फैमिली भरत को भीख मांगने से मना करते हैं, लेकिन वह उनकी एक नहीं सुनते। आज भी वह अपने बच्चों के भरण-पोषण के लिए लोगों के आगे हाथ फैलाते हैं। वहीं, अब हम आपको भरत की कमाई के बारे में बताएंगे।

जानें नेट वर्थ यहां

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, भरत जैन की नेट वर्थ करीब 8.50 करोड रुपए से अधिक है। बता दें कि भरत की मंथली कमाई लगभग 60 से 75 हजार रुपये है। अगर उनके एक दिन की कमाई की बात करें, तो वह करीब 2,500 रुपये कमा लेते है, जबकि सालाना 9 लाख रुपये कमाते हैं। मुंबई और पुणे के अलावा केरल में भी उन्होंने 2BHK फ्लैट खरीद रखा है। इतना ही नहीं, मुंबई के ठाणे में उनकी दो दुकान किराये पर चल रही है, जिससे हर महीने उन्हें 50 हजार रुपया किराया मिलता है। वह 40 साल से ज्यादा समय से भीख मांग रहे हैं, हर दिन वह 10 से 12 घंटे काम कर लिया करते हैं। ऐसे में देखा जाए तो भरत जैन भीख मांग कर जितना कमा लेते हैं, उतना वह नौकरी करके भी नहीं कमा सकते है।

नहीं पूरी कर पाया शिक्षा

रिपोर्ट्स के अनुसार, भरत को अपने लाइफ में फाइनेंशियल दिक्कतों का सामना करना पड़ा था, जिस कारण वह अपने एजुकेशन को पूरा नहीं कर पाए। इस कारण उन्हें बेरोजगारी का भी शिकार होना पड़ा। अपनी जिंदगी से परेशान होकर मुंबई की सड़कों पर उन्होंने भीख मांगना शुरू कर दिया। शादी के बाद उनके दो बच्चे हुए। उनके पास अपनी फैमिली को चलाने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं थे। इसलिए उन्होंने जगह-जगह खड़े होकर लोगों से भीख मांगे। धीरे-धीरे उन्होंने इतने रुपए जमा कर लिए है कि आज वह अपने परिवार को बहुत ही बेहतरीन जिंदगी दे पा रहे हैं। उन्हें गर्व है कि अपने प्रयासों से आज वह अपने बच्चों को बहुत ही अच्छे स्कूल में शिक्षा दे रहे हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews