
सुंदर पिचाई, जो कि दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी के सीईओ हैं, अब बिलेनियर्स की सूची में शामिल हो चुके हैं। भारतवंशी सुंदर पिचाई की नेटवर्थ ब्लूमबर्ग के मुताबिक 1.1 बिलियन डॉलर हो चुकी है, जबकि फोर्ब्स के मुताबिक यह नेटवर्थ 1.2 बिलियन आंकी गई है। यानी सुंदर पिचाई 100 अरब रुपए के मालिक हैं। दरअसल, सुंदर पिचाई अब उस लिस्ट में शामिल हो चुके हैं जिसमें बड़ी-बड़ी कंपनियों के फाउंडर शामिल हैं। सुंदर पिचाई गूगल के फाउंडर नहीं हैं, बल्कि वे इस कंपनी के सीईओ हैं। ऐसे में उनका बिलेनियर्स की सूची में शामिल होना बड़ी उपलब्धि को दर्शाता है।
ज्यादातर अरबपति कंपनी के फाउंडर होते हैं, जैसे मेटा के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग। लेकिन एक नॉन-फाउंडर सीईओ का अरबपति की सूची में शामिल होना वाकई काबिले तारीफ है। सुंदर पिचाई भारतीय मूल के हैं, ऐसे में यह उपलब्धि भारत के लिए भी बेहद खास हो जाती है।
जानिए कितनी मिलती है गूगल से सैलरी
दरअसल, सुंदर पिचाई को बेटर सीईओ 2024 में गूगल ने 10.73 मिलियन डॉलर यानी लगभग 91.42 करोड़ रुपए सैलरी दी। यह सैलरी 2023 के मुकाबले 22% अधिक है। बता दें कि 2023 में सुंदर पिचाई को मात्र 8.5 मिलियन डॉलर की सैलरी दी जाती थी, यानी उनकी सैलरी में बड़ा इजाफा हुआ है। रिपोर्ट की मानें तो सुंदर पिचाई को 2022 में 226 मिलियन डॉलर की तनख्वाह दी गई थी। इस सैलरी में परफॉर्मेंस गोल से लेकर स्टॉक ग्रांट तक भी शामिल थे। सुंदर पिचाई की बेसिक सैलरी पर नजर डाली जाए तो यह सिर्फ 2 मिलियन डॉलर यानी 17.5 करोड़ रुपए ही है, लेकिन सैलरी में स्टॉक अवार्ड और कंपन्सेशन भी शामिल होते हैं।
और क्या क्या सुविधाएं मिलती है?
गूगल ने सुंदर पिचाई को बतौर सीईओ कई अधिक सुविधाएं देकर रखा है। रिपोर्ट के मुताबिक गूगल उनकी पर्सनल सिक्योरिटी पर भी करोड़ों खर्च करता है। सुंदर पिचाई पर सिक्योरिटी के लिए गूगल ने 8.27 मिलियन डॉलर खर्च किए। दरअसल, गूगल की सिक्योरिटी पैकेज में घर से लेकर ट्रैवल प्रोटेक्शन और पर्सनल ड्राइवर तक सब कुछ शामिल होता है। गूगल अपने सीईओ के तौर पर उन्हें ये सुविधा देता है। हालांकि उनकी सैलरी गूगल के एम्प्लॉई की एवरेज सैलरी से 32 गुना ज्यादा है।
4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

