Swiggy IPO: जल्द IPO पेश कर सकती है Swiggy, लंबे इंतज़ार के बाद कंपनी ने दस्तावेज किए जमा

Swiggy IPO: शेयर बाजार के निवेशक लंबे समय से स्विगी के आईपीओ का इंतजार कर रहे हैं। दरअसल अब इसको लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। जानकारी के अनुसार कंपनी ने आईपीओ के लिए दस्तावेज जमा करा दिए हैं।
Swiggy IPO: जल्द IPO पेश कर सकती है Swiggy, लंबे इंतज़ार के बाद कंपनी ने दस्तावेज किए जमा

Swiggy IPO: फूड डिलीवरी की सबसे बड़ी कंपनियों में शामिल स्विगी ने अंततः अपने आईपीओ के लिए आवश्यक दस्तावेज जमा कर दिए हैं। उन्होंने इस आईपीओ के लिए सेबी को दस्तावेज प्रस्तुत कर दिया है। स्विगी के आईपीओ के आकार की बात करें तो यह लगभग 10 हजार करोड़ रुपये से भी अधिक हो सकता है, जो कंपनी के शेयरहोल्डर्स ने पहले ही मंजूर कर दिया था। वहीं अब कंपनी ने इस आईपीओ के लिए सेबी के पास कॉन्फिडेंशियल फाइलिंग की है।

जानिए क्यों की जाती है सेबी के पास फाइलिंग?

दरअसल मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, इन दस्तावेजों की जांच होगी और आईपीओ को जल्द ही मंजूरी मिल सकती है। जानकारी के मुताबिक कॉन्फिडेंशियल फाइलिंग के तहत, कंपनी द्वारा बिजनेस के सभी डिटेल्स को पब्लिक नहीं किया जाता हैं, लेकिन सेबी को सभी आवश्यक जानकारी प्राप्त होती है। सामान्यतः, कंपनियां ड्राफ्ट रेड हियरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) को सेबी के पास जमा कराती हैं, जिससे आम लोगों को उसकी जानकारी मिलती है।

जानकारी दे दें कि इसे पहली बार नवंबर, 2022 में मंजूरी मिली थी। रेगुलर फाइलिंग के तहत सेबी की मंजूरी 12 महीने तक होती है, जबकि कॉन्फिडेंशियल फाइलिंग की अवधि 18 महीने होती है जिसमें कंपनी को आईपीओ के लिए आवेदन करने का समय मिलता है।

कितनी होगी आईपीओ की रकम?

जानकारी के मुताबिक, स्विगी इस आईपीओ के माध्यम से लगभग 3,750 करोड़ रुपये की फ्रेश इश्यू को जुटाना चाहती है। इसके साथ ही, 6,664 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) भी होगा। कंपनी ने मार्च, 2022 से ही इस आईपीओ की तैयारी में जुटी हुई है।

दरअसल पिछली रेगुलेटरी फाइलिंग से यह सामने आया था कि स्विगी लगभग 750 करोड़ रुपये की इन्वेस्टमेंट जुटाने की योजना बना रही है। वहीं इस मामले में स्विगी ने अभी तक किसी अंदाज़ पर कोई विवरण नहीं दिया है, लेकिन सही समय आने पर सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews