रिटायरमेंट के बाद होगी मौज, टाटा के इस पेंशन प्लान का उठाएं लाभ, बचेगा टैक्स, हर महीने मिलेगी इनकम, यहाँ जानें कैलकुलेशन

pension news

Pension Plan: बुढ़ापे में पैसों की तंगी न हो इसे सुनिश्चित करने के लिए पहले से प्लानिंग करनी पड़ती है। यदि आप भी रिटायरमेंट के बाद रेगुलर इनकम प्राप्त करना चाहते हैं, तो टाटा एआईए का खास पेंशन प्लान आपकी मदद कर सकता है। इस स्कीम में कुछ वर्षों तक निवेश करने पर 60 या 65 वर्ष की आयु में गारंटिड रेगुलर इनकम मिलती है। जिसके जरिए वरिष्ठ नागरिक बिना नौकरी-वेतन के अपनी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। इस खास प्लान का नाम “Tata AIA Monthly Income Plan” है।

कौन और कैसे उठा सकता है लाभ?

इस प्लान के तहत लाइव कवर का लाभ मिलता है, जिसके जरिए आप अपने जीवनसाथी का फ्यूचर सिक्योर कर सकते हैं। पॉलिसिहोल्डर 10 वर्ष/16 वर्ष/24 वर्ष तक इनकम प्राप्त कर सकते हैं। इसमें 5 वर्ष, 8 वर्ष और 12 वर्ष पॉलिसी टर्म का विकल्प मिलता है। प्रीमियम बूस्टर और एडिशनल राइडर का लाभ भी मिलता है। इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 10  और सेक्शन 80सी के तहत टैक्स छूट भी मिलता है। बेसिक सम एश्यॉर्ड एनुअलाइज्ड प्रीमियम का 11 गुना होता है। निवेश वार्षिक, मासिक, त्रैमासिक और अर्द्धवार्षिक मोड में प्रीमियम जमा कर सकते हैं। सरेंडर वैल्यू के 80% राशि पर लोन भी प्राप्त कर सकते हैं। न्यूनतम प्रवेश आयु 5 वर्षों के पॉलिसी टर्म के लिए 13 वर्ष, 12 वर्ष पॉलिसी टर्म के लिए 6 वर्ष और 8 वर्ष पॉलिसी टर्म के लिए 10 वर्ष होती है ।

ये रहा कैलकुलेशन

वार्षिक प्रीमियम की न्यूनतम राशि 5 वर्षों के पॉलिसी टर्म के लिए 75,000 रुपये, 8 वर्षों के लिए 50,000 रुपये और और 12 वर्षों के लिए 36000 रुपये होती है। अधिकतम निवेश की सीमा नहीं होती। पेंशन की राशि पॉलिसी टर्म, निवेश राशि और प्रीमियम पेमेंट टर्म पर निर्भर करती है। पॉलिसी के मैच्योर होने के बाद निवेशकों को इनकम मिलती है। इसी बीच पॉलिसिहोल्डर की मृत्यु हो जाने के बाद नॉमिनी या जीवनसाथी को लाभ मिलता है। यदि कोई व्यक्ति 5 वर्ष पॉलिसी टर्म को चुनता है तो उसे 10 वर्षों तक इनकम मिलती है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य कवल सामान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी स्कीम/प्लान/शेयर मार्केट में निवेश की सलाह नहीं देता। )

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews