इस दिन लॉन्च होगा टाटा कैपिटल का आईपीओ, यहां जानिए इससे जुडी जरूरी जानकारी

लंबे समय से टाटा कैपिटल के आईपीओ का इंतजार किया जा रहा है। अब तक इसका आईपीओ लॉन्च नहीं किया गया है, लेकिन जल्द ही यह लॉन्च होने जा रहा है। हालांकि अभी भी निवेशकों को हफ्तेभर का इंतजार करना पड़ेगा।
इस दिन लॉन्च होगा टाटा कैपिटल का आईपीओ, यहां जानिए इससे जुडी जरूरी जानकारी

अगर आप भी शेयर बाजार निवेशक हैं और टाटा कैपिटल के आईपीओ का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। लंबे समय से टाटा कैपिटल के आईपीओ का इंतजार किया जा रहा था, अब इसकी तारीख सामने आ चुकी है। बता दें कि आईपीओ रिटेल निवेशकों के लिए 6 अक्टूबर को ओपन हो जाएगा, जबकि एंकर निवेशक इस आईपीओ के लिए 3 अक्टूबर से ही बोलियां लगा पाएंगे।

शुक्रवार को कंपनी द्वारा मार्केट रेगुलेटरी सेबी के पास अपडेटेड रेड हियरिंग प्रोस्पेक्टस जमा करवाया गया है। अब निवेशकों को टाटा कैपिटल में हिस्सेदारी खरीदने का मौका मिलेगा, जिसका इंतजार लंबे समय से किया जा रहा है।

कुल कितने शेयर बेचे जाएंगे?

आईपीओ की और अधिक जानकारी पर नजर डाली जाए तो इसमें ₹10 प्रति शेयर फेस वैल्यू के हिसाब से 21,00,00,000 इक्विटी शेयरों का फ्रेश इश्यू किया जाएगा। इतना ही नहीं, ऑफर फॉर सेल के जरिए कुल 26,58,24,280 शेयर भी बेचे जाएंगे। कुल मिलाकर टाटा कैपिटल के 47.58 करोड़ शेयरों की बोली लगाई जाएगी। वहीं, ऑफर फॉर सेल द्वारा प्रमोटर टाटा संस प्राइवेट लिमिटेड 23 करोड़ शेयरों की अपनी हिस्सेदारी भी बेचेगा और इंटरनेशनल फाइनेंस कॉरपोरेशन द्वारा 3.58 करोड़ शेयर बेचे जाएंगे।

कंपनी के बैकग्राउंड पर नजर डालें

कंपनी के बैकग्राउंड पर नजर डाली जाए तो बता दें कि कंपनी के पोर्टफोलियो में आज की तारीख में 25 से ज्यादा लेंडिंग प्रोडक्ट्स हैं। टाटा कैपिटल मौजूदा समय में 70 लाख से ज्यादा ग्राहकों को अपनी सर्विस देती है। कंपनी द्वारा मध्यम कारोबारी और कॉर्पोरेट कंपनियों के अलावा व्यक्तियों को भी लोन दिया जाता है। इसमें कंपनी इंश्योरेंस और क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध करवाती है। साल 2025 में कंपनी ने 3655 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया है। पिछले साल यह मुनाफा मात्र 3327 करोड़ ही था, यानी कंपनी लगातार अपने प्रॉफिट को बढ़ा रही है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews