नई FD स्कीम लॉन्च, 9.1% ब्याज, बैंक अकाउंट खुलवाने की जरूरत नहीं, 1000 रुपये से निवेश शुरू, जानें डिटेल

टाटा डिजिटल नए एफडी मार्केटप्लेस के साथ रिटेल इन्वेस्टमेंट मार्केट में एंट्री ले चुका है। ग्राहक सिर्फ 10 मिनट में डिजिटल माध्यम से इस स्कीम का लाभ उठा सकते हैं। आकर्षक ब्याज भी मिल रहा है।
bank fd

FD Scheme: टाटा डिजिटल ने अपने “Tata Neu” ऐप पर नया एफडी मार्केटप्लेस लॉन्च किया है। जिसके लिए ग्राहकों को कोई सेविंग बैंक अकाउंट खुलवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पूरा प्रोसेस डिजिटल होगा। फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश के लिए बैंक जाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। इस एफडी स्कीम के साथ टाटा डिजिटल की एंट्री खुदरा निवेश बाजार में हो चुकी है।

नए एफडी को लेकर टाटा डिजिटल के वित्तीय सेवाओं के मुख्य व्यवसाय अधिकारी गौरव हजरती ने कहा, “सुरक्षा और स्थिर निवेश पोर्टफोलियो बनाने के लिए एफडी लंबे समय से एक भरोसेमंद ऑप्शन रहा है। हमारे एफडी मार्केटप्लेस के साथ हमारा लक्ष्य कई विश्वसनीय प्रदाताओं से उच्च उपज निश्चित रिटर्न वाले टूल्स तक पहुंच को लोकतांत्रिक बनाना है। यह एक सिम्पल और सुरक्षित प्लेटफार्म है, जिसे प्रतिस्पर्डी ब्याज दरों की पेशकश करने के लिए डिजाइन किया गया है। अनुभवी निवेशक और नए लोगों दोनों को आत्मविश्वास के साथ अपने वेल्थ को बढ़ाने में यह मदद करेगा।

ग्राहकों को मिलेंगे कई इन्वेस्टमेंट ऑप्शन (Tata Digital FD)

एफडी मार्केटप्लेस के लिए टाटा डिजिटल ने कई वित्तीय संस्थानों के साथ हाथ मिलाया है। इसमें कई एनबीएफसी और लघु लघु वित्तीय बैंक शामिल है। सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक,  श्रीराम फाइनेंस बैंक, बजाज फाइनेंस जैसे इन्वेस्टमेंट ऑप्शन इन्वेस्टमेंट ऑप्शन प्रदान प्रदान किए जाएंगे। ग्राहक अपनी जरूरत और सहूलियत के हिसाब से किसी का भी चुनाव कर सकते हैं। भविष्य में और भी कई बैंक और कंपनियों को एफडी प्रोडक्ट से जोड़ने की तैयारी कंपनी कर रही है।

रिटर्न और फीचर्स (Fixed Deposit)

टाटा डिजिटल के नए एफडी स्कीम में लोग 1000 रुपये से निवेश शुरू है। डिजिटल मोड में सिर्फ 10 मिनट में ही एफडी निवेश संभव है। सुरक्षा प्रदान करने के लिए यह ग्राहकों को 5 लाख रुपये का DICGC इंश्योरेंस भी मिलता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews