TATA Motors Altroz DCA: टाटा की नई कार आज भारत में हुई लॉन्च, बुकिंग हो गई है शुरू, जाने कीमत..

TATA Motors Altroz DCA: टाटा की नई कार आज भारत में हुई लॉन्च, बुकिंग हो गई है शुरू, जाने कीमत..

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  सोमवार यानी आज टाटा मोटर्स (TATA Motors)  ने अपनी नई कार लांच कर दी है।  बता दें कि भारतीय बाजारों में TATA Motors Altroz DCA  लॉन्च हो चुका है। कार के डिजाइन और  फीचर्स ग्राहकों को भी खूब पसंद आ रहे हैं। जिसकी कीमत करीब 8.1 लाख रुपए तक है।  एडवांस डुअल क्लच ट्रांसमिशन, वेट क्लच , एक्टिव कूलिंग टेक्नोलोजी, मशीन लर्निंग, शिफ्ट बाय वायर टेक्नोलॉजी, सेल्फ हीलिंग मेकैनिज्म और ऑटो पार्क लॉक उपभोक्ताओं को उपलब्ध करवाया जाएगा।  जिसे  खासतौर पर भारतीय यूजर्स के लिए ही तैयार किया गया है।

यह भी पढ़े… Redmi 10 जल्द भारत में होगा लॉन्च, होगी 6000mah की बैटरी, Flipkart पर मिलेंगे कई ऑफर

दुनिया का पहला डीसी प्लेनेटरी गियर सिस्टम का फीचर्स इस कार में ग्राहकों को दिया जाएगा। इस कार के फीचर्स काफी बेहतरीन और सुविधाजनक साबित हो सकते हैं।  बता दें कि एस्ट्रोस डीसीए कई  रंगों में उपलब्ध होंगे। Opera blue, downtown red, Avenue white, arcade grey, harbour blue और  Cosmo dark के विभिन्न रंगों में मौजूद होंगे, जिसकी खरीददारी ग्राहक अपने पसंद से कर सकते हैं। अल्ट्रोज़ डीसीए स्पोर्ट्स प्रीमियम लेदरेट सीट, ऑटो हेडलैंप, हरमन द्वारा 7 इंच का टचस्क्रीन, 7 इंच का टीएफटी डिजिटल क्लस्टर, रियर एसी वेंट और आईआरए कनेक्टेड कार टेक्नॉलॉजी  सहित अन्य फीचर्स हैं। लॉन्च होते ही लॉन्च होते ही ग्राहकों में इस कार को लेकर उत्सुकता देखी जा सकती है सोशल मीडिया पर  यह कार लोगों से अपनी तारीफ बटोर रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews