Upcoming IPO: सालों बाद Tata की ये कंपनी ला रही है आईपीओ, Sebi ने दी मंजूरी, जानें डिटेल्स

Upcoming IPO: यदि आप भी ग्रे मार्केट में निवेश करने की इच्छा रखते हैं, तो यह खबर आपके बेहद काम आ सकती है। मार्केट रेगुलेटर सेबी ने टाटा ग्रुप के अंतर्गत आने वाली कंपनी “Tata Play” को आईपीओ लाने की मंजूरी दे दी है। जल्द ही इसकी ओपनिंग हो सकती है। हालांकि तारीख को लेकर अब तक कोई भी अपडेट सामने नहीं आई।

टाटा प्ले ने दिसंबर 2022 में आईपीओ के लिए ड्राफ्ट पेपर्स जमा किए थे। 26 अप्रैल को सेबी ने कंपनी के प्री-फील्ड ऑफर डॉक्यूमेंट पर Observation Letter जारी किया था। बता दें कि टाटा प्ले देश की पहली ऐसी कंपनी ने जिसने दस्तावेजों को जमा करने के लिए कॉन्फिडेंशियल प्री-फाइलिंग विकल्प का चयन किया था। यानि कंपनी दस्तावेजों को गोपनीय तरीके से फाइल किया था।

कहा जा रहा है कि टाटा की कंपनी करीब 18 साल बाद ग्रे मार्केट अपने इश्यू को जारी करेगा। आधिकारिक तौर कोई भी घोषणा नहीं हुई है। लेकिन कहा जा रहा है कि कंपनी करीब 3,000 करोड़ रुपये के इश्यू को जारी कर सकता है। यह फ्रेश और सेकन्डेरी शेयर सेल का कॉम्बिनेशन हो सकता है। कंपनी को शेयरों को जारी करने से पहले एक अपडेटेड ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रोस्पेक्टस (DRHP-1) भी फाइल करवाना होगा।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अगले महीने टाटा टेक्नोलॉजिज का आईपीओ ओपन कर सकता है। कंपनी मार्च, 2023 में DRHP भी फाइल कर चुका है। आईपीओ का इश्यू साइज़ 4,000 करोड़ एउपये तक हो सकता है।

(Disclaimer: इस लेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News शेयर मार्केट या आईपीओ में निवेश करने की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews