Tata Tech IPO: मिलेगा मोटी रकम कमाने का मौका, आ रहा है टाटा ग्रुप का आईपीओ, जानें डीटेल

Tata Tech IPO: मिलेगा मोटी रकम कमाने का मौका, आ रहा है टाटा ग्रुप का आईपीओ, जानें डीटेल

Tata Tech IPO: इस साल कई कंपनियां अपना आईपीओ खोलने की तैयारी में जुटी है। अब इस लिस्ट में टाटा ग्रुप का नाम भी जुड़ चुका है। यदि आप भी शेयर मार्केट में निवेश करने शानदार मुनाफा कमाने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके के लिए काम की साबित होगी। टाटा टेक्नोलॉजी बहुत जल्द अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग ला रही है। जिसकी तैयारियां भी शुरू हो चुकी है। बता दें की यह कंपनी टाटा मोटर्स की सहयोगी कंपनी है। देखा जाए तो करीब 19 सालों बाद देश की प्रसिद्ध कंपनी अपना पब्लिक ऑफरिंग ला रही है।

टाटा टेक के आईपीओ से जुड़ी डिटेल्स

आईपीओ का इश्यू साइज़ 4,000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इसकी वैल्यू 16,200-20,000 करोड़ रुपये तक हो सकती है। जिसमें 74.42 फीसदी की हिस्सेदारी टाटा मोटर्स। टाटा कैपिटल ग्रोथ की 4.48 फीसदी और 8.96 फीसदी अल्फा टीसी की है। अब तक इसके लिए कोई भी तारीख का ऐलान नहीं हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दो एडवाइजर्स के साथ कंपनी अपने आईपीओ पर काम कर रही है। इसके अलावा एक और एडवाइजर नियुक्त करने की तैयारी भी जारी है।

19 साल बाद टाटा का आईपीओ

19 साल पहले साल टाटा ग्रुप के स्वामितत्व वाली कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़ अपना आईपीओ लेकर आयी थी। वहीं पिछले महीने टाटा मोटर्स के बोर्ड द्वारा टाटा टेक के आईपीओ के शेयर्स बेचने के प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई थी। जिसके बाद लगातार मार्केट में कंपनी के शेयरों में उछाल देखा गया। कंपनी फिलहाल इसे जारी करने के लिए सही समय का इंतजार कर रही है। इससे जुड़ी अधिक जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। प्राइस बैंड और GMP की डिटेल्स जल्द ही सामने आयेगी, ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी स्कीम और शेयर मार्केट में निवेश करने की सलाह नहीं देता। यह जोखिम भरा हो सकता है। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews