भारतीय शेयर बाजार में आज जबरदस्त तेजी, टेक महिंद्रा, भारतीय एयरटेल, टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज हरे निशान में आ रहे नजर

आज भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी देखने को मिल रही है। आज सेंसेक्स औ र निफ्टी में कारोबार हरे निशान में शुरू हुआ है। वहीं आज बाजार में चार आईपीओ में निवेशक निवेश कर सकते हैं।
भारतीय शेयर बाजार में आज जबरदस्त तेजी, टेक महिंद्रा, भारतीय एयरटेल, टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज हरे निशान में आ रहे नजर

आज यानी 12 दिसंबर को भारतीय शेयर बाजार में शानदार बढ़त देखने को मिल रही है। आज सेंसेक्स 100 अंकों की तेजी लेकर 81,650 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि निफ्टी पर नजर डालें तो आज 20 अंकों की उछाल के साथ यह 24,650 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज के कारोबार के दौरान चार आईपीओ में निवेशक निवेश कर सकते हैं।

वहीं आज के कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से ज्यादातर कंपनियां हरे निशान में कारोबार करती हुई दिखाई दे रही है। इसमें टेक महिंद्रा, भारतीय एयरटेल, टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज, इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और आईसीआईसीआई बैंक शामिल है। जबकि टाटा मोटर्स, टाइटन, लोशन एंड टुब्रो और एशियन पेंट्स के शेयर आज लाल निशान में कारोबार करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

यहां जानें ग्लोबल मार्केट का हाल

इससे पहले 11 दिसंबर के कारोबार के दौरान अमेरिकी बाजार में सकारात्मक रुख देखने को मिला। अमेरिका का डाओ जोंस हरे निशान में बंद हुआ। जिसके चलते उम्मीद लगाई जा रही थी कि, भारतीय शेयर बाजार में भी बढ़त देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही आज एशियाई बाजार में भी हरा निशान देखने को मिल रहा है। जापान का निक्‍केई आज 1.42% और कोरिया का कॉस्पी आज 0.29% की तेजी लेकर कारोबार कर रहा है। वहीं चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स आज 0.64% की तेजी लेता हुआ दिखाई दे रहा है।

आज इन्वेंटुरस नॉलेज सॉल्यूशंस लिमिटेड का आईपीओ का पहला दिन

निवेशकों के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। दरअसल आज विशाल मेगा मार्ट लिमिटेड, वन मोबिक्विक सिस्टम्स लिमिटेड, साईं लाइफ साइंसेज लिमिटेड के आईपीओ का दूसरा दिन है। जबकि आज इन्वेंटुरस नॉलेज सॉल्यूशंस लिमिटेड का आईपीओ ओपन हो रहा है। इस आईपीओ में 16 दिसंबर तक निवेशक बोली लगा सकेंगे। 18 दिसंबर को निवेशकों के डिमैट अकाउंट में शेयर क्रेडिट कर दिए जाएंगे। वहीं 19 दिसंबर को इस आईपीओ के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) एंड नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews