देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक ने किया लोन ब्याज दरों में संशोधन, 15 दिसंबर से नए रेट लागू, EMI पर पड़ेगा असर 

एसबीआई ने एमसीएलआर को रिवाइज़ किया है। 15 जनवरी तक नए रेट लागू रहेंगे। एफडी और लोन के ब्याज दरों के साथ-साथ ईएमआई पर भी इसका प्रभाव पड़ेगा। आइए जानें नए रेट क्या हैं?
bank loan

Loan Intesrest Rates: देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक एसबीआई ने लोन के ब्याज दरों में संशोधन किया है।  नए MCLR रेट 15 दिसंबर 2024 से 15 जनवरी 2025 तक प्रभावी रहेंगे। इसका असर पर्सनल लोन, होम लोन समेत कई लोन के ब्याज दरों पर पड़ेगा। ईएमआई भी प्रभावित होगी।

बता दें कि एमसीएलआर यानि मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट लोन के लिए न्यूनतम दर होती है, बैंक इसके कम रेट में लोन ऑफर नहीं दे सकते हैं। एमसीएलआर दरों में बढ़ोत्तरी का मतलब है लोन और ईएमआई का महंगा होगा। एफडी के ब्याज दरों में भी बदलाव होता है।

लोन के लिए क्या हैं रेट? (SBI MCLR Rates)

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने दिसंबर महीने से लोन ब्याज दरों को अपडेट कर दिया है ओवरनाइट और एक महीने की एमसीएलआर 8.20% रहेगी। तीन महीने = के लिए रेट 8.55% है। ऑटो लोन से जुड़ी एक वर्ष एमसीएलआर 9% है। तीन महीने के लिए दरें 8.55% 6 महीने के लिए 8.90%, दो साल के लिए 9.05% और 3 साल के लिए 9.10% हैं। ये दरें लोन लेने वाले और लोन की समीक्षा कराने वाले ग्राहकों के लिए जरूरी साबित हो सकता है।

एफडी पर बैंक दे रहा कितना रिटर्न? (SBI FD Rates) 

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सामान्य नागरिकों को 7 दिन से 10 वर्ष के एफडी पर 3.5% से लेकर 7% ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए इन्टरेस्ट रेट 4% से 7% है। वरिष्ठ नागरिकों को सभी टेन्योर पर 0.50% अतिरिक्त ब्याज मिल रहा है।

टेन्योर के हिसाब से ब्याज दर (Fixed Deposit)

  • 7 से 45 दिन- 3.50%
  • 46 से 179 दिन- 5.50%
  • 180 से 210 दिन- 6%
  • 211 दिन से लेकर एक साल से कम- 6.25%
  • 1 साल से 2 साल से कम- 6.80%
  • 2 साल से 3 साल से कम- 7%
  • 3 साल से 5 से कम- 6.75%
  • 5 साल से 10 साल तक- 6.50%
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews