आज खुलने जा रहा है इस कंपनी का IPO, 9 जनवरी तक खेल सकते हैं दांव, इतनी है प्राइस बैंक, जानें डीटेल

आज खुलने जा रहा है इस कंपनी का IPO, 9 जनवरी तक खेल सकते हैं दांव, इतनी है प्राइस बैंक, जानें डीटेल

IPO Opening Today: यदि आप भी शेयर मार्केट में दांव लगाकर मुनाफा कमाना चाहते हैं और सही आईपीओ की तलाश कर रहे हैं। तो यह आपके लिए अच्छी खबर साबित हो सकती है। आज यानि 5 जनवरी को ब्रांडेड स्मार्टफोन और सॉफ्टवेयर डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी अपना आईपीओ खोलने जा रही है। कंपनी का नाम ईस्टर्न लॉजिका इन्फोवे लिमिटेड (Eastern Logica Infoway Limited) है। इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग के लिए प्राइस बैंड 225 तय की गई है। साथ ही इसकी ऐज़े 16.94 करोड़ रुपये है। 9 जनवरी तक निवेशक इसमें दांव लगा सकते हैं।

ईस्टर्न लॉजिका इन्फोवे लिमिटेड के इस आईपीओ की फेस वैल्यू 10 रुपये बताई जा रही है। इसका लॉट साइज़ 600 शेयर है। जिसके लिए रीटेल अधिकतम और न्यूनतम अमाउन्ट 1,35,000 है। इशयों के बाद 75.59 शेयर होल्डिंग प्रोमोटर की होगी। IPO की लिस्टिंग BSE और AME की होगी। इसके लिए 17 जनवरी की तारीख फिक्स की गई है। वहीं अलॉटमेंट डेट 12 जनवरी है।

कंपनी के बारे में

इस कंपनी की स्थापना साल 1995 में हुई थी। कंपनी ब्रांडेड स्मार्टफोन्स, आईटी हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर की रीटेल बिक्री करती है। साथ ही उपभोक्ताओं को सेक्योरिटी और नेटवर्किंग का सोल्यूशन भी प्रदान करती है। रीटेल, डिस्ट्रब्यूशन, सर्विसेज़ और ई-कॉमर्स इसका मुख्य व्यापार है। देश के 11 शहरों में इसके ब्रांच हैं। साथ ही 25 साल का अनुभव भी रखती है। इसके आईपीओ का कारण कैपिटल फंड जमा करना और कॉर्पोरेट प्रयोजन है। साल 2022 में कंपनी का रेविन्यू 616 करोड़ रुपये था। जिसमें से खर्च 612 करोड़ रुपये और PAT 2.85 करोड़ था।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करण है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज किसी भी योजना या शेयर मार्केट में निवेश करने की सलाह नहीं देता। यह जोखिम भरा हो सकता है इसलिए विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews