पेट्रोल-डीजल की किल्लत को लेकर तेल कंपनी ने दी जानकारी, जाने क्या सच में MP में है ईंधन का संकट

पेट्रोल-डीजल की किल्लत को लेकर तेल कंपनी ने दी जानकारी, जाने क्या सच में MP में है ईंधन का संकट

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पड़ोसी देश श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल (Petrol and diesel) की किल्लत है। कुछ दिनों से भारत के कुछ राज्यों के भी ईंधन के संकट की खबर सामने आ रही है। मध्यप्रदेश में भी कई पेट्रोल पंप सूखे नजर आए। राजधानी भोपाल में लोगों को यहाँ से वहाँ पेट्रोल के लिए भटकना पड़ रहा है। पेट्रोल पंप के डीलर का कहना है तेल कंपनी तेल की आपूर्ति करने में सक्षम नहीं है, इसलिए प्रदेश में ईंधन का अभाव है। इसकी शिकायत ऊंचे स्तर पर भी गई। पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने राज्य मुख्य सचिव को भी पत्र लिखा। तो वहीं दूसरी तरफ इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने इन अफवाह को खारिज कर दिया है।

यह भी पढ़े… LPG Price Hiked:- एलपीजी कनेक्शन हुआ महंगा, 16 जून से लागू होंगे नए रेट, इतनी बढ़ गई कीमत

आईओसीएल ने मंगलवार को यह बयान जारी किया है की देश में तेल की सप्लाइ सामान्य है और वर्तमान में देश में ईंधन की कोई किल्लत या कमी भी नहीं है। इंडियन ऑयल के निर्देशक विपणन वी ने कहा है की सप्लाइ पूरी तरह है सामान्य है। उन्होंने यह भी कहा की सभी बाजारों में भी ईंधन की उपलब्धता है और इंडियन ऑयल ग्राहकों की सेवा के लिए भी तैयार है।

यह भी पढ़े… कर्मचारियों के हित में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 3 महीने के अंदर होगा वेतन-ब्याज सहित एरियर्स का भुगतान

तो वहीं बात मध्यप्रदेश में पेट्रोल और डीजल के कीमत की बात करें तो आज प्रदेश में पेट्रोल की कीमत 109.63 रुपये प्रति लीटर है और डीजल की कीमत 94.83 रुपये प्रति लीटर है। कुछ शहरों में आज पेट्रोल की कीमत में इजाफा हुआ। इस लिस्ट में अलीराजपुर, अशोकनगर, बालाघाट, बेतूल, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, देवास, ग्वालियर, झाबुआ, खंडवा, मंदसौर, मुरैना, नरसिंहपुर, रतलाम, रीवा, सतना, सीहोर, शाजापुर, श्योपुर, शिवपुरी, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़ और उज्जैन शामिल है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews