आज शेयर बाजार में देखने को मिली गिरावट, सेंसेक्स ने 100 अंक फिसलकर शुरू किया कारोबार, निफ्टी भी टूटा

आज यानि 13 अगस्त को भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) में कारोबार में गिरावट देखने को मिल रही है। जिसके चलते आज शेयर बाजार में शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है।
आज शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 150 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी देखी गई बढ़त

__indian stock Market

आज 13 अगस्त यानी मंगलवार को, भारतीय शेयर बाजार (indian share market) ने एक बार फिर गिरावट लेकर कारोबार शुरू किया है, जिसमें सेंसेक्स (Sensex) ने 79,550 और निफ्टी ने 24,342 का लेवल छुआ है। बता दें कि कल भी बाजार ने शुरूआती कारोबार में गिरावट लेकर कारोबार शुरू किया था। वहीं शुरूआती कारोबार के दौरान आज एक बार फिर बाजार गिरावट लेता हुआ नजर आ रहा है हालांकि इसके पीछे एक कारण हिंडनबर्ग की ताजा रिपोर्ट हो सकती हैं।

सेंसेक्स (Sensex) में करीब 200 अंक की गिरावट :

दरअसल इससे पहले कल भी 12 जुलाई को मार्केट में कारोबार में गिरावट लेकर कारोबार बंद किया था। जानकारी के मुताबिक आज भी शुरूआती कारोबार में बाजार में सेंसेक्स (Sensex) में करीब 100 अंक की गिरावट देखी गई हैं। जिसके कारण सेंसेक्स (Sensex) ने 79,550 के स्तर पर कारोबार शुरू किया है।

आज के टॉप गेनर्स (Top Gainers):

दरअसल आज भारतीय शेयर बाजार के टॉप गेनर्स की बात करें तो इसमें अपोलो हॉस्पिटल्स, कोटक महिन्द्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और भारती एयरटेल के शेयर शामिल थे। वहीं आज यानी बुधवार को शुरुआती कारोबार में एचडीएफसी बैंक, बीपीसीएल, श्रीराम फाइनेंस, डिविसलैब, एशियन पेंट्स के शेयर में कमजोरी देखी गई हैं।

आज दो कंपनियों की होगी लिस्टिंग

जानकारी दे दें कि आज स्टॉक एक्सचेंज पर यूनिकॉमर्स ई-सॉल्यूशंस लिमिटेड और FirstCry की पैरेंट कंपनी ब्रेनबीज सॉल्यूशंस लिमिटेड के शेयर लिस्ट होंगे। दरअसल इन दोनों ही कंपनियों के IPO 6 से 8 अगस्त तक खुले थे। वहीं यूनिकॉमर्स ई-सॉल्यूशंस का IPO 168.35 गुना सब्सक्राइब हुआ, जबकि ब्रेनबीज सॉल्यूशंस का IPO 12.22 गुना सब्सक्राइब हुआ है।

जानें कल के बाजार का हाल:

दरअसल, इससे पहले 12 अगस्त को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। जानकारी दे दें कि गुरुवार को सेंसेक्स 56 अंक फिसलकर अपना दिन का कारोबार 79,648 पर बंद किया था। जबकि निफ्टी 20 अंक की गिरावट लेकर 24,347 के स्तर पर बंद हुआ था।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews