इन 4 बैंकों ने दी दिवाली की सौगात, FD पर मिल रहा 7% तक का ब्याज दर, होगा तगड़ा मुनाफा, देखें लिस्ट

इन 4 बैंकों ने दी दिवाली की सौगात, FD पर मिल रहा 7% तक का ब्याज दर, होगा तगड़ा मुनाफा, देखें लिस्ट

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। दिवाली में कुछ दिन ही बाकी है और यदि आप भी इस दौरान बैंक इस एफडी (FD)में इन्वेस्ट करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए यह खबर काम की साबित हो सकती है। देश के कई ऐसे बैंक हैं तो एफडी पर 7% तक का ब्याज दर दे रहे हैं। हाल ही में एसबीआई, एचडीएफसी और अन्य कई बैंकों ने एफडी के ब्याज दर में इजाफा किया है। आइए जानें ऐसे कौन से बैंक हैं, जो एफडी पर अधिक ब्याज दें रहे हैं।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया

हाल ही में यूनियन बैंक ने एफडी के ब्याज दरों में वृद्धि की थी। बैंक की नई दरें 17 अक्टूबर से लागू भी हो चुकी हैं। यह बैंक एक हफ्ते से लेकर 10 साल तक की मैच्योरिटी वाली एफडी पर 3% से लेकर 7% तक का ब्याज दे रहा है।

यह भी पढ़े…MPESB: MPPEB उम्मीदवारों के लिए नई अपडेट, एडमिट कार्ड जारी, अक्टूबर में होगी परीक्षा, ये रहेंगे नियम

पंजाब नेशनल बैंक

पीएनबी भारत के बड़े बैंकों में एक है। बैंक ने दिवाली पर ग्राहकों को शानदार ऑफर दिया है। बैंक द्वारा 600 दिनों के लिए स्पेशल स्कीम पेश की गयो है। इस एफडी पर शानदार रिटर्न भी मिल रहा है। 600 Days FD Scheme के तहत 6.50% से 7.30% तक का रिटर्न मिल रहा है। यह नई दरें 11 अक्टूबर से प्रभावित हो चुकी हैं।

कैनरा बैंक दे रहा है अधिक ब्याज

कैनरा बैंक ने भी दिवाली से पहले एफडी की स्पेशल स्कीम पेश की है। यह स्कीम 666 दिनों के लिए है, जिसमें स्मानी ग्राहकों को 7% तक का ब्याज मिलता हैं। वहीं सीनियर सिटीजन को 7.5% की ब्याज दर मिलती है।

DCB बैंक की खास स्कीम

प्राइवेट बैंक DCB बैंक ने भी एफडी के ब्याज दरों में वृद्धि की है। यह नई दरें 17 अक्टूबर से प्रभावित भी हो चुकी है। बैंक 700 दिनों के लिए खास स्कीम लेकर आया है। इस खास योजना के तहत एफडी पर समान्य ग्राहकों को 7.50% तक तक् ब्याज दर मिलेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews