खास हैं ये 6 FD स्कीम, कम समय में बैंक दे रहें तगड़ा रिटर्न, जल्द उठाएं लाभ, 30 सितंबर है डेडलाइन

वर्तमान में कई बैंक खास फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम चला रहे हैं। कम अवधि में बेहतर रिटर्न दे रहें हैं। इनका लाभ 30 सितंबर तक उठाया जा सकता है।
bank fd scheme

Bank FD Scheme: फिक्स्ड डिपॉजिट सेविंग और इनवेस्टमेंट के लिए बेहतर विकल्प माना जाता है। ग्राहक एक निर्धारित अवधि के लिए पैसे जमा करते हैं। समय-समय पर ब्याज भी प्राप्त होता रहता है। कई बैंक स्पेशल एफडी स्कीम भी चलाते हैं। इन योजनाओं पर सामान्य डिपॉजिट के मुकाबले कम समय से अधिक ब्याज मिलता है।

वर्तमान में कई बैंक खास फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम चला रहे हैं। इस लिस्ट में आईडीबीआई बैंक, एसबीआई, इंडियन बैंक और पंजाब और सिंध बैंक शामिल हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि इन स्कीम में 30 सितंबर 2024 तक निवेश किया जा सकता है।

एसबीआई अमृत कलश और वीकेयर एफडी स्कीम 

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की दो खास एफडी स्कीम का लाभ 30 सितंबर 2024 तक उठाया जा सकता है। 400 दिनों के अमृत कलश स्कीम के तहत सामान्य नागरिकों को 7.10% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.60% ब्याज मिल रहा है। इसकी डेडलाइन पहले 14 जुलाई थी। वहीं एसबीआई वीकेयर स्कीम के तहत वरिष्ठ नागरिकों को अधिकतम  7.5% रिटर्न मिल रहा है।

इंडियन बैंक स्पेशल एफडी स्कीम

इंडियन बैंक की इंड सुपर 300 डेज एफडी स्कीम की डेडलाइन 30 जून 2024 से बढ़ाकर 30 सितंबर 2024 कर दी गई है। स्कीम के तहत 300 दिनों के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों कॉ 7.05%, वरिष्ठ नागरिकों को 7.55% और सुपर सीनियर सिटीजंस को 7.80% ब्याज मिल रहा है।

आईडीबीआई बैंक स्पेशल एफडी स्कीम 

आईडीबीआई बैंक अपने स्पेशल “उत्सव” एफडी स्कीम की डेडलाइन बढ़ाकर 30 सितंबर कर दी हैं। इसमें 3 टेन्योर उपलब्ध हैं। 300 दिनों के एफडी पर सामान्य नागरिकों कॉ 7.05% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.55% ब्याज मिल रहा है। 375 दिनों के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों कॉ 7.15% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.65% इन्टरेस्ट मिल रहा है।

पंजाब और सिंध बैंक की 2 स्पेशल एफडी स्कीम 

यह सरकारी बैंक दो खास एफडी स्कीम चला रहा है। 222 दिनों के स्पेशल स्कीम पर सामान्य नागरिकों को 6.30% ब्याज मिल रहा है। वहीं 333 दिनों के स्पेशल एफडी स्कीम पर सामान्य नागरिकों को 7.15% रिटर्न मिल रहा है। दोनों योजनाओं का लाभ 30 सितंबर 2024 तक उठाया जा सकता हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews