World’s powerful Passports 2023: ये है दुनिया के सबसे ताकतवर पासपोर्ट्स, जानें भारत का स्थान

World's powerful Passports

World’s powerful Passports Ranking: लंदन की फर्म हेलने एंड पार्टनर्स (Helen & Partners) की ओर से दुनिया के सबसे पावरफुल पासपोर्ट्स की रैंकिंग जारी कर दी गई है। साल 2023 के लिए जारी की गई इस रैंकिंग में सबसे पावरफुल और सबसे कमजोर दोनों ही तरह के पासपोर्ट के बारे में जानकारी दी गई है। लगभग 199 देशों को इस पासपोर्ट रैंकिंग में शामिल किया गया है, जिनसे 227 देशों में ट्रेवल किया जा सकता है।

बेस्ट पासपोर्ट की इस रैंकिंग को इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की ओर से उपलब्ध कराए गए डाटा के आधार पर तैयार किया जाता है। अंतरराष्ट्रीय यात्रा करने के लिए पासपोर्ट एकमात्र साधन है जिसकी मदद से यात्रा की जा सकती है। बिना पासपोर्ट के यात्रा अवैध मानी जाती है। हम आपको बताते हैं कि फर्म की ओर से जारी की गई रैंकिंग में सबसे ताकतवर पासपोर्ट कौन सा है और भारत ने इसमें कौन सा स्थान हासिल किया है।

World’s powerful Passports

हेनले की ओर से जारी किए गए इंडेक्स के मुताबिक सबसे पावरफुल पासपोर्ट जापान का है। इसके बाद दूसरा नंबर सिंगापुर और साउथ कोरिया ने हासिल किया है। स्पेन और जर्मनी तीसरे नंबर पर है। चौथा नंबर इटली, लक्समबर्ग और फिनलैंड ने हासिल किया है। पांचवे नंबर पर नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, डेनमार्क और स्वीडेन हैं।

भारत की रैंकिंग

2023 ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में भारत का नंबर 85वां है। इसके अलावा भूटान को 90वीं, चीन को 66वीं बांग्लादेश को 101वीं, श्रीलंका को 100वें म्यांमार को 96वीं और यमन को 105वीं रैंक हासिल हुई है।

सबसे खराब पासपोर्ट

इस ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में पाकिस्तान चौथा सबसे खराब पासपोर्ट वाला देश घोषित किया गया है, उसकी रैंकिंग 106वीं है। नेपाल इस मुकाबले में पाकिस्तान से आगे है। वहीं इराक, अफगानिस्तान और सीरिया की हालत सबसे ज्यादा खराब है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews