सरकारी बैंक ने दिया ग्राहकों को तोहफा, बढ़ाया FD पर ब्याज, 399 दिन के टेन्योर पर मिलेगा 7.75% रिटर्न

सरकारी बैंक ने एफडी के लिए नए रेट लागू कर दिए हैं। एक साल के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 6.80% रिटर्न मिल रहा है। आइए जानें कितने दिन के डिपॉजिट पर बैंक कितना ब्याज ऑफर कर रहा है?
bank fd

Bank FD Rates: फिक्स डिपाजिट मार्केट के उतार-चढ़ाव पर निर्भर नहीं करता। इसीलिए कई लोग इसे निवेश के लिए सुरक्षित और बेहतर विकल्प मानते हैं। बैंक अलग-अलग टेन्योर का विकल्प भी ऑफर करते हैं। कुछ महीने से लेकर सालों तक का इन्वेस्टमेंट इसमें किया जा सकता है। आम सेविंग अकाउंट के तुलना में इसमें ज्यादा ब्याज भी मिलता है। ब्याज दरों में संशोधन भी होता रहता है।

पब्लिक सेक्टर के यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया ने भी नए साल की शुरुआत के साथ ही 3 करोड़ रुपये से कम के एफडी के ब्याज दरों में बदलाव कर दिया है। नए रेट प्रभावी हो चुके हैं। बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल के एफडी पर 3.50% से लेकर 7% ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% एक्स्ट्रा ब्याज मिल रहा है। वहीं सुपर सीनियर सिटीजन को 0.75% एक्स्ट्रा ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है।

इतने दिन के एफडी पर मिल रहा सबसे ज्यादा रिटर्न (Union Bank Of India FD)

सबसे ज्यादा रिटर्न 456 दिन के टेन्योर पर मिल रहा है। सामान्य नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 7.30%, वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.80% और सुपर सीनियर सिटीजन के लिए 8.5% हैं।  इसके अलावा 399 दिन के एफडी पर भी बैंक आकर्षक ब्याज दे रहा है। सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दर 7% है। 333 दिन के एफडी पर 6.35% ब्याज ग्राहकों को मिल रहा है।

फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए इंटरेस्ट रेट (Fixed Deposit)

  • 7 से 14 दिन- 3.50%
  • 15 से 30 दिन- 3.50%
  • 31 से 45 दिन- 3.50%
  • 46 से 90 दिन- 4.50%
  • 91 से 120 दिन- 4.80%
  • 121 से 180 दिन- 5%
  • 181 दिन से लेकर 332 दिन से कम- 6.35%
  • 333 दिन- 6.35%
  • 334 दिन से लेकर 1 साल से कम- 6.35%
  • 1 साल- 6.80%
  • 1 साल से अधिक और 398 दिन तक- 6.80%
  • 399 दिन- 7%
  • 400 दिन से लेकर 455 दिन- 6.60%
  • 456 दिन- 7.30%
  • 457 दिन से लेकर 2 साल तक- 6.60%
  • 2 साल से अधिक और 996 दिन तक- 6.60%
  • 997 दिन- 6.40%
  • 998 दिन से लेकर 3 साल तक- 6.60%
  • 3 साल- 6.60%
  • 3 साल से अधिक और 5 साल तक- 6.50%
  • 5 साल से अधिक को 10 साल तक- 6.50%
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews