इन दो बैंकों ने दी सौगात, लॉन्च की अपनी खास FD स्कीम, मिलेगा शानदार ब्याज, होगा मुनाफा, जानें डिटेल्स

इन दो बैंकों ने दी सौगात, लॉन्च की अपनी खास FD स्कीम, मिलेगा शानदार ब्याज, होगा मुनाफा, जानें डिटेल्स

Bank FD Scheme: नया साल शुरू होने से पहले ही देश के कई बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट  के ब्याज दरों में वृद्धि कर दी है। इस लिस्ट में कई बड़े बैंक भी शामिल है। रेपो रेट में इजाफा होने एक बाद एक तरफ लोन महंगा हो गया है। वहीं दूसरी तरफ एफडी पर मुनाफा कमाने का मौका ग्राहकों को मिल रहा है। इंडियन बैंक और पंजाब नेशनल बैंक ने अपनी खास स्कीम लॉन्च की है। जिसपर शानदार ब्याज भी मिल रहा है।

इंडियन बैंक की 555 दिनों वाली खास एफडी

Indian Bank ने अपनी एक खास एफडी स्कीम को लॉन्च किया है, जिसका नाम “IND Shakti 555 Days” रखा गया है। इसके साथ बैंक ने ब्याज में भी बढ़ोत्तरी की है, जो 19 दिसंबर 2022 से प्रभावी भी हो चुकी है। नई स्कीम 555 दिनों वाली है, जिसमें 7 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। वरिष्ट नागरिकों को 7.15 फीसदी का ब्याज मिलता है। इसमें 5000 रुपये से शुरुआत कर सकते हैं।

पीएनबी की खास स्कीम

पंजाब नेशनल बैंक देश के बड़े बैंकों में से एक है। इसने भी अपनी नई 666 दिनों की फिक्स्ड स्कीम को लेकर आई है। इसमें इन्वेस्ट करने एआलो को 8.10 फीसदी का ब्याज दर मिल रहा है। इससे पहले भी बैंक के 666 दिनों के एफडी स्कीम पर 7.85 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। इस योजना का लाभ ग्रहक् PNB के वन ऐप, इंटरनेट बैंकिंग और नजदीकी ब्रांच पर जाकर उठा सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews