Bank FD Rates: मई के पहले दिन दो बैंकों ने अपने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव किया है। प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक (Axis Bank) और धनलक्ष्मी बैंक लिमिटेड ने एफडी के ब्याज दरों में इजाफा किया है। नई दरें बुधवार से प्रभावी होंगी। वहीं पब्लिक सेक्टर के पंजाब नेशनल बैंक ने Fixed Deposit के ब्याज दरों में कटौती की है। आइए जानें कौन-सा ग्राहकों को कितना रिटर्न दे रहा है:-
धनलक्ष्मी बैंक
97 वर्षीय पुराने धनलक्ष्मी बैंक ने 2 करोड़ से कम के एफडी के ब्याज दरों में वृद्धि की है। 7 दिन से 10 वर्ष के एफडी पर 5.25% से लेकर 6.60% ब्याज ऑफर कर रहा है। अधिकतम ब्याज दर 555 दिनों के डिपॉजिट पर दे रहा है, दरें 7.25% है। 7 दिन से 14 दिन के एफडी पर बैंक 5.25% ब्याज दे रहा ही। 15 दिन से 45 दिन के अवधि के लिए इन्टरेस्ट समान है। 1 साल या इससे अधिक और 2 वर्ष तक के टेन्योर पर 6.75% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। 5 साल से 10 वर्ष के अवधि पर 6.60% ब्याज मिल रहा है।
एक्सिस बैंक
एक्सिस बैंक ने 2 करोड़ और इससे अधिक के फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में इजाफा किया है। 2-5 करोड़ के एफडी पर बैंक 3.5% से लेकर 7.55% इन्टरेस्ट ऑफर कर रहा है। वहीं 2 करोड़ से कम के एफडी पर बैंक 3% से लेकर 7.20% ब्याज दे रहा।
पीएनबी का ब्याज दर
पंजाब नेशनल बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों को घटाया है। नई दरें 12 अप्रैल से प्रभावी है। बैंक सामान्य नागरिकों को 3.50% से लेकर 7.255 ब्याज ऑफर कर रहा है। सीनियर सिटीजन के लिए इन्टरेस्ट रेट 4% से लेकर 7.25% है। सुपर सीनियर सिटीजन को 4.30% से लेकर 8.05% ब्याज ऑफर कर रहा है।
