रामलला प्राण प्रतिष्ठा के दिन इस बैंक ने दिया ग्राहकों को तोहफा, बढ़ा दिया सेविंग अकाउंट पर ब्याज, मिल रहा 7.75% इंटरेस्ट

mutual fund

Bank Saving Account Interest: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया मान्यता प्राप्त स्मॉल फाइनेंस बैंक “Unity Small Finance Bank” ने बचत खाते के ब्याज दरों में इजाफा कर दिया है। 22 जनवरी को बैंक ने नए ब्याज दरों की घोषणा भी कर दी है। सेविंग अकाउंट के लिए अधिकतम ब्याज दरें सलाना 7.75% हैं। वहीं बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट पर अधिकतम 9 % इंटरेस्ट ऑफर कर रहा है।

कितना मिल रहा ब्याज?

यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक 1 लाख के सेविंग अकाउंट पर सलाना 6% ब्याज ऑफर कर रहा है। 1 लाख से 5 लाख के बचत खाते पर 7% ब्याज मिल रहा है। 5 लाख से 20 लाख के जमा राशि पर 7.25% ब्याज बैंक दे रहा है। 20 लाख से 5 करोड़ रुपये के जमा राशि के लिए ब्याज दर 7.50 फीसदी है। 5 करोड़ से अधिक के जमा राशि पर 7.75% ब्याज मिल रहा है।

saving account

बैंक एफडी पर भी दे रहा तगड़ा ब्याज

बैंक अपने 10000 दिनों के एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज मिल रहा है, सामान्य नागरिकों के लिए दरें 9% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 9.50% हैं। 6 महीने से 201 दिनों के डिपॉजिट पर सामान्य नागरिकों को 8.75% ब्याज मिल रहा है। 701 दिनों के फिक्स्ड डिपॉजिट पर सामान्य नागरिकों को 8.95% और 501 दिनों के एफडी पर 8.75% इंटरेस्ट बैंक ऑफर कर रहा है। 5 साल से 10 साल के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 7% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.5% ब्याज मिल रहा।

saving account

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews