गणतंत्र दिवस पर इस बैंक ने दिया गिफ्ट, लॉन्च किया स्पेशल क्रेडिट कार्ड, मिलेगा खास सुविधाओं का लाभ

गणतंत्र दिवस पर इस बैंक ने दिया गिफ्ट, लॉन्च किया स्पेशल क्रेडिट कार्ड, मिलेगा खास सुविधाओं का लाभ

Vikram Credit Card: गणतंत्र दिवस के अवसर पर कई बैंकों ने अपनी खास सुविधा शुरू की है। इसमें अब बैंक ऑफ बड़ौदा की सब्सिडियरी बॉडी BOB फाइनेंशियल सॉल्यूसन्स लिमिटेड (BFSL) भी शामिल हो चुका है। बैंक ने इस खास अवसर पर अपने स्पेशल क्रेडिट कार्ड को लॉन्च किया है। जिसका लाभ सेना, पुलिस कर्मी और पैरामिलिटरी फोर्स उठा सकते हैं। इसके तहत कई शानदार सुविधाओं का लाभ भी मिलता है। इसका नाम “विक्रम क्रेडिट कार्ड” है। बैंक के सब्सिडियरी बॉडी ने इसे लॉन्च करते हुए कहा कि इसे निस्वार्थ भाव से देश की सेवा में जुटे कर्मियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए शुरू किया गया है।

इससे पहले ही आ चुके हैं ऐसे क्रेडिट कार्ड

हालांकि इससे पहले भी बैंक द्वारा ऐसे क्रेडिट कार्ड लॉन्च हो चुके हैं। अब तक इंडियन नेवी के वरुण, असम राइफल्स के लिए द सेन्टीनल और बॉर्डर पर तैनात कोस्ट गार्ड के लिए रक्षामह क्रेडिट कार्ड की पेशकश हो चुकी है। नया क्रेडिट कार्ड सेना और पुलिस कर्मियों के साहस और वीरता को समर्पित है।

इन सुविधाओं को मिलेगा लाभ

क्रेडिट कार्ड के तहत लाइफ टाइम फ्री, 20 लाख का एक्सीडेंटल डेथ कवर, एमी संबंधित ऑफर्स जैसी सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इसके अलावा विक्रम क्रेडिट कार्ड पर अकढ़क रिवार्ड प्वाइंट और कार्ड के एकतिवेशन पर कॉम्प्लीमेंट्री  ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर सब्स्क्रिप्शन भी फ्री में गिफ्ट के रूप में मिलेगा। फ्यूल की खरीददारी पर एक फीसदी फ्यूल सरचार्ज छूट का फायदा होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews