28 फरवरी को वेस्ट प्लास्टिक से Pyrolysis Oil बनाने वाली ये कंपनी खोलेगी अपना IPO, यहाँ जानें डिटेल्स

28 फरवरी को वेस्ट प्लास्टिक से Pyrolysis Oil बनाने वाली ये कंपनी खोलेगी अपना IPO, यहाँ जानें डिटेल्स

Upcoming IPO: फरवरी के अंतिम दिन सभी प्रकार के प्लास्टिक वेस्ट से Pyrolysis Oil बनाने वाली कंपनी अपना आईपीओ लाने जा रही है। जिसका नाम ResGen Limited है। इसका हेडक्वाटर मुंबई में स्थित है। यदि आप भी ग्रे मार्केट में निवेश करने की इच्छा रखते हैं तो यह आपके लिए अच्छा मौका साबित हो सकता है। वर्किंग कैपिटल आवश्यकताओं की पूर्ति, जनरल कॉर्पोरेट कारणों और उत्पादन के विस्तार के लिए जमीन खरीदने के उद्देश्य के साथ कंपनी अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग खोलने जा रही है। कुल 6,000,000 शेयरों को जारी किया जाएगा।

आईपीओ के बारे में

आईपीओ की ओपनिंग 28 फरवरी 2023 को होगी। निवेशक 2 मार्च तक दांव लगा पाएंगे। इसका अलॉटमेंट 8 मार्च को किया जाएगा। वहीं लिस्टिंग की तारीख 13 मार्च 2023 तय की गई है। इन्वेस्टर्स 1 लॉट की बोली लगा पाएंगे। प्रत्येक लॉट में 3000 शेयरों को शामिल किया गया है, जिसका अमाउन्ट 1,41,000 ररुपये है। इश्यू साइज़ 28.20 करोड़ रुपये है। प्राइस बैंक 45 रुपये से लेकर 47 रुपये प्रति शेयर है। फेस वैल्यू 10 रुपये प्रति शेयर है।

इतनी होगी प्रोमोटर्स की होल्डिंग

ResGen के आईपीओ में प्रोमोटरों की प्री-इश्यू शेयर होल्डिंग 94.15 फीसदी है। वहीं पोस्ट इश्यू शेयर होल्डिंग 67.22 फीसदी है। प्रोमोटर्स के नाम करण अतुल बोरा और कुणाल अतुल बोरा है। वहीं ऑफरिंग का मार्केट मेकर “GRETEX SHARE BROKINGS PVT. LTD” है। बीएसई और एसएमई पर इश्यू की लिस्टिंग हो सकती है।

(Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News शेयर मार्केट या IPO में निवेश करने की सलाह नहीं देता। यह जोखिम भरा हो सकता है। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews