Shark Tank India-3 में आए इस कपल ने शार्क्स को किया इंप्रेस, जानें कैसे आया आइडिया

Shark Tank India-3 में आए इस कपल ने शार्क्स को किया इंप्रेस, जानें कैसे आया आइडिया

Shark Tank India-3 : इन दोनों लोग नौकरी करने के बजाय खुद का स्टार्टअप शुरू करने में ज्यादा बिलीव कर रहे हैं क्योंकि डिजिटल युग में लोग तेजी से अपने प्रॉडक्ट्स को लोगों तक आसानी से पहुंच पाते हैं और ऐसे में उन लोगों को बढ़ावा देने के लिए सोनी टीवी में शर्क टैंक प्रसारित किया जा रहा है जिसका सीजन 3 काफी दिलचस्प है इसमें पांच जज आते हैं जो पिक्चर्स के प्रोडक्ट और मार्केटिंग को समझने के बाद उसमें अपना पैसा इन्वेस्ट करते हैं इससे उन्हें भी फायदा होता है इसके साथ जजों को भी इसका लाभ मिलता है वही हाल ही के एपिसोड में गुरुग्राम के रहने वाले प्रतीक केडिया और श्रेया बंसल पहुंचे।

इस तरह आया आइडिया

प्रतीक केडिया और श्रेया बंसल WiseLife के को-फाउंडर हैं। दरअसल, इस कंपनी को शुरू करने के पीछे दिलचस्प स्टोरी है। बता दें कि अक्सर स्ट्रेस का शिकार रहते थे, जिससे बचने के लिए उन्होंने योग शुरू किया। तभी उन्होंने योगा मैट ऑनलाइन मंगवाए, लेकिन वह खराब क्वालिटी का निकला। इस दौरन प्रतीक घायल भी हुए। तभी उन्होंने इस पर बिजनेस शुरू करने का प्लान बनाया। जिसके बाद पत्नी के साथ मिलकर उन्होंने इस कंपनी की शुरूआत की।

शार्क्स ने की तारीफ

बता दें कि उनके प्रोडक्ट्स देखते ही शार्क्स ने काफी तारीफ की। बता दें कि इस मैट को नेचुरल रबर, कॉर्क और टीपीआई की मदद से बनाया जाता है जोकि डिजाइन में भी काफी अच्छा है। क्वालिटी की बात करें, तो वह भी नंबर 1 है। इसके साथ ही इसकी खास विशेषता यह थी कि यह इको फ्रेंडली योगा मैट है। वहीं, इस स्टार्टअप से अब तक प्रतीक 1 लाख से अधिक ग्राहकों को अपने प्रोडक्ट डिलीवर कर चुके हैं।

4 जजों ने किया इन्वेस्ट

मार्केट में इसकी कीमत की बात करें, तो यह हजार रुपए से शुरू होता है। उनकी कंपनी का 80% बिजनेस ऑनलाइन है, जबकि 20% ऑफलाइन है। इसके साथ ही प्रतीक ने जजों को यह बताया कि इस सेक्टर में यह करीब 70,000 करोड रुपए का मार्केट है। अन्य कंपनी की योगा मैट लगभग ₹3000 से शुरू होती है जोकि काफी महंगा है। इसलिए इन्होंने अपने प्रोडक्ट के रेट काफी कम रखे हैं ताकि कस्टमर का ध्यान आकर्षित हो सके। साल 2023 से 24 में कंपनी को 12 करोड रुपए कमाने का अनुमान है। इससे पहले वह साल 2022-23 में 4 करोड रुपए अर्न कर चुके हैं। पूरे बिजनेस प्लान को समझने और अर्निंग ग्रोथ को देखते हुए अमन गुप्ता, अनुपम मित्तल, रितेश अग्रवाल और नमिता थापर ने इस बिजनेस में पैसे लगाए।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews