इस सरकारी बैंक ने दिया ग्राहकों को झटका, बढ़ाया डेबिट कार्ड पर चार्ज, अब करना होगा अधिक भुगतान

credit cards

Banking Update: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक में से एक “Canara Bank” ने डेबिट कार्ड के नियमों में बदलाव कर दिया है। यदि आपका भी इस बैंक में खाता है, तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की साबित होगी। बैंक ने डेबिट कार्ड (Debit Card) पर लगने वाले चार्ज में वृद्धि कर दी है। विभिन प्रकार के डेबिट कार्ड्स के लिए शुल्क भी अलग तय किये गए हैं। जिसकी घोषणा केनरा बैंक ने कर दी है। कई सेवाओं के लिए अब कस्टमर्स को अधिक भुगतान करना होगा।

इस दिन से प्रभावी होंगी नई फीस

बैंक ने डेबिट कार्ड रिप्लेसमेंट, एनुअल चार्जेज और डेबिट कार्ड इनएक्टिविटी पर फीस बढ़ा दी है। जिसकी जानकारी बैंक ने अपने आधिकारिक वेबसाईट पर दी है। इस नियम को 13 फरवरी 2023 से लागू किया जाएगा। कार्ड रिप्लेसमेंट के लिए 150 रुपये लगेंगे, जो पहले बिल्कुल मुफ़्त था। कार्ड इनएक्टिविटी करवाने के लिए 300 रुपये का भुगतान करना होगा। हालांकि क्लासिक, प्लेटिनम और सिलेक्ट इससे मुक्त किया गया है।

अलग-अलग कार्ड के लिए चार्ज भी अलग

बता दें की बैंक अलग-अलग कार्ड की सुविधा उपलब्ध करवाता है। क्लासिक डेबिट कार्ड के चार्ज में 50 रुपये का इजाफा हुआ है, इसके लिए ग्राहकों को सलना 200 रुपये भरने होंगे। बिजनेस डेबिट कार्ड पर 200 रुपये ज्यादा फीस देनी होगी। जो पहले 300 रुपये थी, अब 500 रुपये तक पहुँच चुकी है। वहीं प्लेटिनम डेबिट कार्ड की फीस 250 से बढ़कर 300 हो चुकी है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews