महिलाओं के लिए खास है ये सरकारी योजना, मिलता है तगड़ा रिटर्न, इन बैंकों में खुलवा सकते हैं खाता

post office scheme

Government Scheme: बजट 2023-24 की पेशकश के दौरान सरकार ने महिला सम्मान बचत पत्र योजना (Mahila Samman Saving Scheme) की घोषणा की थी। योजना की शुरुआत अप्रैल 2023 से हो चुकी है। हाल ही आए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 3 महीनों में 10 लाख से ज्यादा महिलाओं ने स्कीम के तहत अकाउंट खुलवाया है। योजना के लिए अब तक महिलाओं द्वारा कुल 6000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया जा चुका है।

2 लाख के निवेश पर 30, 000 हजार से ज्यादा ब्याज

2 साल की इस डिपॉजिट स्कीम पर वर्तमान में 7.5 फीसदी ब्याज मिल रहा है।  निवेश की न्यूनतम सीमा 1000 रुपये और अधिकतम 2 लाख रुपये है। इस हिसाब से यदि कोई महिला 2 सालों के लिए 2 लाख रुपये का निवेश करती है, तो उसे मैच्योरिटी के दौरान 30, 000 रुपये से ज्यादा ब्याज मिलेगा।

कौन उठा सकता है लाभ?

कोई भी भारतीय महिला योजना का लाभ उठा सकती है। वहीं नाबालिक लड़कियों के नाम पर माता-पिता खाता खुलवा सकते हैं। स्कीम में 31 मार्च 2025 तक निवेश किया जा सकता है।

इन प्राइवेट बैंकों में खुलवा सकते हैं खाता

महिला सम्मान बचत पत्र योजना पहले केवल पोस्ट ऑफिस तक ही सीमित थी। लेकिन अब महिलाएं सरकारी बैंकों के अलावा कई प्राइवेट बैंकों में भी योजना के तहत खाता खुलवा सकती हैं। इस लिस्ट में आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक और आईडीबीआई बैंक शामिल हैं।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी योजना में निवेश करने की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews