Government Scheme: खास है ये सरकारी योजना, मिलता है लाखों का रिटर्न, मात्र 20 रुपये से करें शुरुआत

Government Scheme: खास है ये सरकारी योजना, मिलता है लाखों का रिटर्न, मात्र 20 रुपये से करें शुरुआत

Government Scheme: आम नागरिकों के लाभ के लिए भारत सरकार कई योजनाएं चलाती है। इन्हीं योजनाओं में से एक प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) है। इस योजना के तहत निवेशकों को इंश्योरेंस कवरेज की सुविधा प्रदान की जाती है। इसके तहत मात्र 20 रुपये के किफायती प्रीमियम पर लोग 2 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा कवरेज पा रहे हैं। देश की बड़ी आबादी ऐसी है, जिसके बाद बीमा कवरेज नहीं है। उन लोगों तक यह सुविधा पहुंचाने के लिए केन्द्रीय सरकार ने यह योजना शुरू की है। अब तक करोड़ों लोग इसका लाभ उठा चुके हैं।

इन शर्तों के साथ मिलती है इतनी राशि

पीएम सुरक्षा योजना से जुड़े लोगों के परिजनों को आकस्मिक मृत्यु और स्थायी पूर्ण विकलांगता है बाद 2 लाख रुपये प्रदान कीये जाते हैं। वहीं स्थायी आंशिक विकलांगता पर 1 लाख रुपये तक की राशि मुहैया करवाई जाती है। प्रीमियम का भुगतान लाभार्थी बणिक अकाउंट से ऑटो डेबिट की सुविधा के जरिए एक किस्मत में 20 रुपये प्रति वर्ष जमा करवा सकते हैं। स्कीम 18 से 70 वर्ष के लोगों के लिए उपलब्ध है। 70 वर्ष पूरे होने पर इशयोरेंस को टर्मिनेट कर दिया जाता है।

ऐसे उठायें योजना का लाभ

बता दें की योजना का लाभ उठाने के लिए अकाउंट में एक निर्धारित जमा राशि बरकरार रखना अनिवार्य होता है। इसके लिए आधार से बैंक खाते की केवाईसी जरूरी होती है। PMSBY की सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए नागरिक ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। किसी भी नजदीकी बैंक के ब्रांच में जाकर, बीसी के पास जाकर और इंटरनेट बैंक के माध्यम से स्कीम के लिए नामांकन कर सकते हैं।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी योजना में निवेश करने की सलाह नहीं देता। विशेषज्ञों की सलाह इस मामले में जरूर लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews