Most Expensive Potato: ये है दुनिया का सबसे महंगा आलू, 50 हजार से भी ज्यादा है कीमत

Most Expensive Potato

Most Expensive Potato: दुनिया में कई हैरान कर देने वाली चीजें मौजूद है आज से हम यह कहेंगे कि आलू भी उन्हीं में से एक है। अब भला यह सोचने वाली बात है कि हर सब्जी के साथ मिल जाने वाला आलू हैरान करने वाला कैसे हो सकता है। आपको बता दें कि जो आलू हम मार्केट में ज्यादा से ज्यादा 50 रुपए किलो में खरीद सकते हैं उसकी एक ऐसी वैरायटी भी है जिसकी कीमत हजारों रुपए में है। इसकी कीमत जानने के बाद किसी के भी पैरों तले जमीन खिसकना आम बात होगी। आज हम आपको बताते हैं कि इस आलू की खासियत क्या है जो यह इतना महंगा मिलता है।

Most Expensive Potato की खासियत

दुनिया के इस सबसे महंगी वैरायटी के आलू का नाम Le Bonnotte है। इसकी खेती फ्रांस के Ile De Noirmoutier द्वीप में की जाती है। एक रिसर्च के बाद इसे दुनिया की सबसे महंगी सब्जी में शामिल किया गया।

नमकीन होता है Le Bonnotte का स्वाद

Le Bonnotte की खेती रेतीली मिट्टी पर की जाती है और समुद्री शैवाल का उपयोग इसकी खाद के तौर पर किया जाता है। यह बात भी प्रसिद्ध है कि सिर्फ 50 वर्ग मीटर जमीन पर आलू की खेती की जाती है। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन यह आलू स्वाद में नमकीन होता है और इसका उपयोग सलाद, प्यूरी, सूप और क्रीम तैयार करने के लिए किया जाता है। यह आलू बीमारियों में भी काफी फायदेमंद माना जाता है।

Le Bonnotte

ई-कॉमर्स वेबसाइट पर है उपलब्ध

यह आलू कई ई-कॉमर्स वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। सभी जगह इसकी कीमत अलग-अलग है कहीं पर यह 56000 रुपए किलो तो कहीं पर ये 24000 में आधा किलो उपलब्ध है। दुर्लभ प्रजाति की श्रेणी में शामिल के आलू केवल 10 ही दिन पाया जाता है। खेती के दौरान बहुत सावधानी बरती जाती है और रोपण के 3 महीने बाद इसे खुदाई करके निकाला जाता है। फरवरी में इसकी बोवनी होती है और मई में इसे बाहर निकाला जाता है। इसे निकालते वक्त हल्के हाथों का प्रयोग करना होता है वरना इसे नुकसान पहुंच सकता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews