इस मल्टीबैगर स्टॉक ने निवेशकों को दिया तगड़ा रिटर्न, 97 रूपए का शेयर पहुंचा 4750

सोलर पैनल प्रोडक्शन के कारोबार में सक्रिय इस कंपनी का कुल मार्केट कैप 8792.98 करोड रुपए है। पिछले कुछ सालों में इस मल्टीबैगर स्टॉक ने शानदार प्रदर्शन किया है। निवेशकों को इसने तगड़ा मुनाफा दिया है। चलिए जानते हैं स्टॉक के बारे में पूरी जानकारी।
इस मल्टीबैगर स्टॉक ने निवेशकों को दिया तगड़ा रिटर्न, 97 रूपए का शेयर पहुंचा 4750

शेयर बाजार में ऐसे कई स्टॉक्स हैं जिनपर कई निवेशकों की नजरे बनी हुई है। दरअसल यह स्टॉक पिछले कुछ सालों से निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न देते हुए आए हैं। इन स्टॉक में से एक है इंसुलेशन एनर्जी लिमिटेड। दरअसल इस कंपनी के शेयर में आखिरी दिन के कारोबार में पांच फीसदी का बड़ा उछाल देखने को मिला था। यह तेजी का कारण कंपनी द्वारा साइन की गई एक बड़ी डील को बताया जा रहा है।

इस शानदार उछाल के साथ ही कंपनी 4289 रुपए के इंट्राडे स्तर पर पहुंच चुकी है। जानकारी के अनुसार कंपनी ने राजस्थान में 10000 करोड रुपए की बड़ी डील को साइन किया है।

1 साल में सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाली कंपनी

इसलिए कुछ सालों पर नजर डाली जाए तो कंपनी ने निवेशकों को 4300 फ़ीसदी से अधिक का जबरदस्त रिटर्न दिया है। पिछले 5 सालों में महज 97 रुपए से बढ़कर इसकी कीमत 4750 पहुंच चुकी है। इसके चलते यह स्टॉक निवेशकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। शानदार रिटर्न के साथ ही यह कंपनी 1 साल में सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाली कंपनी बन गई। शुक्रवार के दिन इस कंपनी के शेयर में बड़ा उछाल देखने को मिला था।

कंपनी के शेयर 4750 के हाई स्तर तक पहुंचे

कंपनी ने शुक्रवार को एक बड़ी डील को साइन किया है। जानकारी के अनुसार इस पावर प्रोडक्शन वाली कंपनी ने राजस्थान में 10000 करोड रुपए की एक बड़ी डील के एमओयू पर साइन किया है। इस डील के बाद कंपनी के शेयर में शानदार तेजी देखने को मिली थी। राइजिंग ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट राजस्थान 2024 के तहत की गई है। साल 2030 तक यह लागू रहने वाली है। जिसके चलते निवेशकों को लगातार प्रॉफिट देखने को मिल सकता है। वहीं इसके निचले स्तर पर नजर डाली जाए तो कंपनी का 595.5 निचला स्तर 30 नवंबर 2030 को देखने को मिला था। जबकि उच्च स्तर पर नजर डाली जाए तो 8 नवंबर को कंपनी के शेयर 4750 तक पहुंच चुके थे।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews