Gautam Adani को पीछे छोड़ ये शख्स बना दुनिया का दूसरा अरबपति, जानें कौन हैं टॉप 10

Gautam Adani को पीछे छोड़ ये शख्स बना दुनिया का दूसरा अरबपति, जानें कौन हैं टॉप 10

नई दिल्ली,डेस्क रिपोर्ट। दुनिया में अरबपतियों के बीच रेस चलती ही रहती है। कभी कोई आगे निकलता है तो कभी कोई नुकसान होने की वजह से नीचे आ जाता है। इसी रेस में टॉप 3 में एंट्री लेने वाले भारत के उद्योगपति गौतम अडानी (Gautam Adani) फिर से चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। गौतम ने फ्रांस के अरबपति बर्नार्ड अर्नाल्ट को पीछे छोड़ते हुए तीसरा नंबर हासिल किया था।

बर्नार्ड की संपत्ति में उछाल आया है। जिसके बाद वह एक बार फिर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडानी को पीछे छोड़ते हुए दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। फोर्ब्स की लिस्ट के मुताबिक बर्नार्ड की नेटवर्थ 156.5 अरब डॉलर हो गई है। वहीं अडानी की नेटवर्थ 146.5 अरब डॉलर है। दोनों की संपत्ति में 10 अरब डॉलर का डिफरेंस है।

Must Read- मीडिया से बात करते हुए इमोशनल हुए Virat Kohli, बताया खराब दौर में किसने दिया साथ

अडानी भले ही इस लिस्ट में नीचे खिसक गए हैं, लेकिन जिस हिसाब से उनकी नेटवर्क बढ़ रही है, वह जल्दी एक नया मुकाम हासिल कर लेंगे। फिलहाल इस लिस्ट में तीन दिग्गज उनसे ऊपर चल रहे हैं। पहले नंबर पर 250.5 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ एलन मस्क, दूसरे नंबर पर बर्नार्ड और तीसरे नंबर पर 151.3 अरब डॉलर की नेटवर्थ लिए जेफ बेजोस हैं।

दुनिया के अन्य अरबपतियों की नेटवर्थ देखी जाए तो बिल गेट्स टॉप 10 अरबपतियों की सूची में पांचवें स्थान पर हैं। उनकी नेटवर्थ 106.3 अरब डॉलर है। उनके बाद लैरी एलिसन 103 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ छठे नंबर पर हैं। वहीं वॉरेन बफेट की नेटवर्थ 96.7 अरब डॉलर है और वो सातवें नंबर पर हैं। लैरी पेज 92.8 अरब डॉलर के साथ आंठवे, रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी 91.9 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ नौवें और सर्गेई ब्रिन 88.9 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दसवें नंबर पर हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews