इस प्राइवेट बैंक ने दिया तोहफा, नई FD स्कीम लॉन्च, 1,000 रुपये से निवेश शुरू, यूपीआई के जरिए उठाएं लाभ

प्राइवेट बैंक ने क्विक एफडी लॉन्च की है। यूपीआई के जरिए इसका लाभ उठा सकते हैं। यह 24/7 उपलब्ध होगा। आइए जानें बैंक एफडी पर कितना रिटर्न दे रहा है?
bank fd

फिक्स्ड डिपॉजिट को कई लोग निवेश का बेहतरीन विकल्प मानते हैं। रेपो रेट में कटौती के बाद कई बैंकों ने एफडी के ब्याज दरों बदलाव किया है। वहीं प्राइवेट सेक्टर के साउथ इंडियन बैंक ने नई “SIB Quick FD” लॉन्च की है। इस लाभ ग्राहक ऑनललाइन तुरंत उठा सकते हैं। फिक्स्ड डिपॉजिट खुलवाने के लिए 5 मिनट समय लगता है।

यह एफडी स्कीम पूरी तरह से डिजिटल है। किसी भी बैंक अकाउंट के फंड का इस्तेमाल कर इसे खोल सकते हैं। बैंक में अकाउंट खुलवाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। समय की बचत होगी। सुरक्षा प्रदान करने के लिए बैंक मे 5 लाख रुपये तक बीमा कवरेज का दावा भी किया है।

क्विक एफडी के जुड़ी जरूरी बातें

एफडी को खुलवाने की प्रक्रिया डिजिटल होती है। इसके लिए किसी भी पेपर वर्क की जरूरत नहीं पड़ती। केवल 1000 रुपये से ग्राहक एफडी अकाउंट खुलवा सकते हैं। समय से पहले निकासी करने पर भी आकर्षक रिटर्न बैंक ऑफर कर रहा है।

एफडी पर बैंक दे रहा कितना रिटर्न? 

7 से लेकर 10 साल के एफडी पर बैंक सामान्य नागरिकों को 2.90 प्रतिशत से लेकर 7.40% ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% एक्स्ट्रा रिटर्न भी दे रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 3.40% से लेकर 7.90% इंटरेस्ट बैंक दे रहा है।

टेन्योर के हिसाब से इंटरेस्ट रेट 

  • 7 से 30 दिन- 2.90%
  • 31 से 90 दिन- 3.50%
  • 90 से 99 दिन- 4.50%
  • 100 दिन- 5.50%
  • 101 दिन- 6%
  • 102 दिन से लेकर 180 दिन- 4.50%
  • 180 दिन से लेकर 221 दिन- 5%
  • 222 दिन- 6.55%
  • 223 दिन से लेकर 1 साल से कम- 5%
  • 1 साल- 6.70%
  • 1 साल से अधिक और 1 साल 6 दिन तक- 6.50%
  • 1 साल 7 दिन- 7.40%
  • 1 साल 8 दिन से लेकर 18 महीने से कम- 6.50%
  • 18 महीने-7.40%
  • 18 महीने से अधिक और 30 महीने से कम- 6.50%
  • 30 महीने- 7%
  • 30 महीने से अधिक और 39 महीने से कम- 6.70%
  • 39 महीने- 7.20%
  • 39 महीने से अधिक और 5 साल से कम- 6.70%
  • 5 साल से लेकर 66 महीने के कम-  6%
  • 66 महीने (ग्रीन डिपॉजिट)- 7%
  • 66 महीने से अधिक और 10 साल तक- 6%
  • 5 साल टैक्स गेन- 6%
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews