प्राइवेट बैंक ने किया FD के ब्याज दरों में बदलाव, 1 साल के टेन्योर पर मिलेगा 7.20% रिटर्न, चेक करें नए रेट 

बैंक वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य नागरिकों की तुलना में एक्स्ट्रा ब्याज ऑफर कर रहा है। नए रेट 19 अक्टूबर से प्रभावी हैं। 
bank fd

Bank FD: दिवाली से पहले बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव कर रहे हैं। प्राइवेट सेक्टर के आईसीआईसीआई बैंक ने एक बार फिर एफडी के इन्टरेस्ट रेट में बदलाव किया है। बैंक के ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक 19 अक्टूबर यानि आज से 3 करोड़ रुपये से कम के डिपॉजिट के लिए नई दरें प्रभावी हो चुकी है।

बता दें कि सभी बैंक समय-समय पर एफडी के ब्याज दरों में बदलाव करते हैं। आईसीआईसीआई बैंक के नए रेट नई एफडी और रिन्यू एफडी दोनों पर लागू होंगे। सामान्य नागरिकों के मुकाबले वरिष्ठ नागरिकों को ज्यादा ब्याज ऑफर किया जा रहा है। बैंक 7 दिन से लेकर 10 के टेन्योर पर जनरल सिटीजंस को 3% से लेकर 7.25% ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए इन्टरेस्ट रेट 3.50% से लेकर 7.80% है।

एक साल के एफडी पर मिलेगा इतना रिटर्न (1 Year FD) 

बैंक एक साल का कोई स्पेशल डिपॉजिट नहीं कर रहा है। 1 साल से लेकर 15 महीने के कम के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 6.70% ब्याज मिल रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 7.20?% है। सबसे ज्यादा ब्याज 15 महीने से लेकर 18 महीने के टेन्योर पर मिल रहा है। एक साल के कम के एफडी पर भी 6% रिटर्न ऑफर किया रहा है।

सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दरें (ICICI Bank FD Rates) 

  • 7 से 29 दिन- 3%
  • 30 से 45 दिन – 3.50%
  • 46 से 60 दिन- 4.25%
  • 61 से 90 दिन- 4.50%
  • 91से 184 दिन- 4.75%
  • 185 से 270 दिन- 5.75%
  • 271 दिन से 1 साल से कम- 6%
  • 1 साल से लेकर 15 महीने से कम- 6.70%
  • 15 महीने से 18 महीने से कम- 7.25%
  • 18 महीने से 2 साल तक- 7.25%
  • 2 साल 1 दिन से लेकर 5 साल- 7%
  • 5 साल 1 दिन से लेकर 10 साल- 6.90%
  • 5 वर्ष (टैक्स सेवर एफडी- 7%

वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दरें (Fixed Deposit)

  • 7 से 29 दिन- 3.50%
  • 30 से 45 दिन – 4%
  • 46 से 60 दिन- 4.75%
  • 61 से 90 दिन- 5%
  • 91से 184 दिन-5.25%
  • 185 से 270 दिन-6.25%
  • 271 दिन से 1 साल से कम- 6.50%
  • 1 साल से लेकर 15 महीने से कम- 7.20%
  • 15 महीने से 18 महीने से कम-7.80%
  • 18 महीने से 2 साल तक- 7.75%
  • 2 साल 1 दिन से लेकर 5 साल- 7.50%
  • 5 साल 1 दिन से लेकर 10 साल-7.40%
  • 5 वर्ष (टैक्स सेवर एफडी- 7.50%
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews