सेविंग्स अकाउंट पर तगड़ा रिटर्न, इस प्राइवेट बैंक ने किया ब्याज दरों में बदलाव, 15 फरवरी से नए रेट लागू, यहाँ करें चेक

बैंक सेविंग्स अकाउंट पर 7.50% रिटर्न ऑफर कर रहा है। ग्राहकों को निर्धारित बैलेंस अपने खाते में रखना होगा। आइए जानें कितनी जमाराशि पर कितना रिटर्न मिल रहा है?
savings deposit rates

आरबीआई एमपीसी की बैठक के बाद रेपो रेट में कटौती की घोषणा की गई है। जिसके बाद बैंकों ने लोन और एफडी के ब्याज दरों में बदलाव करना शुरू कर दिया है। एचडीएससी बैंक ने कुछ टेन्योर के लिए एनसीएलआर बढ़ा दिया है। वहीं अब  प्राइवेट सेक्टर के आरबीएल बैंक ने सेविंग अकाउंट के ब्याज दरों (Savings Account Interest Rates) में संशोधन किया है। बचत जमा खातों के लिए नए इंटरेस्ट रेट 15 फरवरी 2025 से प्रभावी होंगे।

बैंक के ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक एक साल रुपये से कम के लिए ब्याज दरों में कटौती की गई है। अब 5 लाख रुपये तक की जमाराशि पर भी कम ब्याज मिलेगा। वहीं 10 लाख से लेकर 25 लख रुपए की राशि पर अधिक ब्याज मिलेगा। 50 करोड़ रुपये से लेकर 75 करोड़ रुपये तक की जमा राशि के लिए अब ग्राहकों को 0.75% अधिक ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है।

सेविंग अकाउंट के लिए नए इंटरेस्ट रेट

  • 1 लाख रुपये तक- 3.25%
  • 5 लाख से अधिक और 10 लाख तक- 5.50%
  • 10 लाख से अधिक और 25 लाख तक- 650%
  • 25 लाख से अधिक और 3 करोड़ रुपये तक – 7.50%
  • 3 करोड़ रुपये से अधिक और 7.5 करोड़ रुपये तक- 6.50%
  • 7.5 करोड़ रुपये से अधिक और 50 करोड रुपये तक- 6.25%
  • 50 करोड़ रुपये से अधिक और 75 करोड़ रुपये तक-6%
  • 75 करोड़ रुपये से अधिक और 100 करोड़ रुपये तक- 6%
  • 100 रुपये से अधिक और 125 करोड़ रुपये तक- 6%
  • 125 करोड़ रुपये से अधिक और 200 करोड़ रुपये तक- 6%
  • 200 करोड़ रुपये से अधिक और 400 करोड़ रुपये तक- 6%
  • 400 करोड़ रूपये से अधिक और 500 करोड़ रुपये तक- 6%
  • 500 करोड़ रुपये से अधिक- MIBOR**+100 बीपीएस

savings account

एफडी पर भी बैंक दे रहा बेहतर रिटर्न 

आरबीएल बैंक ने दिसंबर 2024 में फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव किया था। वर्तमान में सामान्य नागरिकों को 7 दिन से लेकर 120 महीने के टेन्योर पर कम से कम 3.5% और अधिकतम 8% ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों 0.50% एक्स्ट्रा इंटरेस्ट भी ऑफर कर रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews