
Cyber Attack Alert By RBI : डिजिटल बैंकिंग का विकास भारत में काफी तेजी से हो रहा है। साथ ही साइबर अटैक का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने एक बार फिर भारतीय बैंकों को साइबर अटैक के खतरे को लेकर सावधान किया है। साथ ही साइबर सुरक्षा बढ़ाने की सलाह भी दी है।
आरबीआई ने बैंकों की दी सलाह
उद्योग स्त्रोतों का हवाले देते हुए मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक आरबीआई ने चुनिंदा बैंकों को साइबर अटैक के बढ़ रहे खतरे के लिए तैयार रहने को कहा है। साइबर सिक्योरिटी को अपग्रेड करने की सलाह दी है। केन्द्रीय बैंक ने बैंकों को साइबर सिक्योरिटी एंड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी एजगमिनेशन (CSITE) के लेटेस्ट राउन्ड को फॉलो करने की सलाह दी है। आरबीआई ने बैंकों को उन बिंदुओं के बारे में बताया है, जिन्हें बेहतर करने की जरूरत है।
CISTE क्या है?
बता दें कि सीएसआईटीई बैंकों की विभिन्न क्षमताओं का आकलन करने में आरबीआई की मदद करता है। यह आपदा प्रबंधन की तैयारी, इंटरनेट और मोबाइल बैंकिंग प्लेटफॉर्म क्षमताएं और फ्रॉड का पता लगाता है। निरीक्षण टीम सभी लेन्डर्स के आईटी सिस्टम की जांच करती है। अस्पष्ट क्षेत्रों का पता लगाकर एक्शन प्वाइंट्स भी जारी करती है। CSITE वार्षिक जोखिम मूल्यांकन निरीक्षण से काफी अलग होता है।

