आज गुलजार रहा Share Market, देखें दिन भर Sensex और Nifty की कैसी रही चाल

आज गुलजार रहा Share Market, देखें दिन भर Sensex और Nifty की कैसी रही चाल

व्यापार, डेस्क रिपोर्ट। कारोबारी सप्ताह  के पांचवे और अंतिम दिन आज शुक्रवार को शेयर मार्केट (Share Market) गुलजार रहा। शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई और बंद भी बढ़त के साथ हुआ। सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों हरे निशान के साथ ओपन हुए और हरे निशान पर बंद हुए।

आज 28 अक्टूबर 2022 को शेयर मार्केट (Share Market Today 28 October 2022) बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स (Sensex) 203.01 अंक की बढ़त के साथ 59959.85 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ बंद हुआ, वहीं  निफ्टी (Nifty) 49.80 अंक की बढ़त के साथ 17786.80 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ बंद हुआ।

ये भी पढ़ें – 11 करोड़ का जापानी दमकल वाहन 56 मीटर पर भी बुझा सकेगा आग, रेस्क्यू में भी होगी आसानी

इससे पहले आज सुबह जब शेयर मार्केट ओपन हुआ तो बढ़त के साथ हुआ। बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 224.38 अंक की बढ़त के साथ 59981.22 अंक के स्तर पर कारोबार करता ओपन हुआ और एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 59.70 अंक की तेजी के साथ 17796.70 अंक के स्तर पर कारोबार करता खुला।

ये भी पढ़ें – Cruise में घूमने का आपका सपना जल्दी होगा पूरा, देखिये IRCTC के दो स्पेशल पैकेज

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews