आज यूनीमेक एयरोस्पेस एंड मैन्युफैक्चरिंग लिमिटेड के IPO का अंतिम दिन, 31 दिसंबर को बाजार में लिस्ट होंगे शेयर

अगर आप यूनीमेक एयरोस्पेस एंड मैन्युफैक्चरिंग लिमिटेड के IPO में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो हम आपको बता दें कि आज इसमें बोली लगाने का अंतिम दिन है। अब तक इस आईपीओ को कुल 9.60 गुना सब्सक्रिप्शन मिल चुका है।
आज यूनीमेक एयरोस्पेस एंड मैन्युफैक्चरिंग लिमिटेड के IPO का अंतिम दिन, 31 दिसंबर को बाजार में लिस्ट होंगे शेयर

आज शेयर बाजार के निवेशकों के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। दरअसल आज यूनीमेक एयरोस्पेस एंड मैन्युफैक्चरिंग लिमिटेड के IPO का अंतिम दिन है। यह आईपीओ 23 दिसंबर को निवेशकों के लिए खोला गया था। वहीं आज 26 दिसंबर को इसमें बोली लगाने का अंतिम दिन है, अब तक इस आईपीओ को कुल 9.60 गुना सब्सक्राइब किया जा चुका है।

यूनीमेक एयरोस्पेस के इस आईपीओ को रिटेल कैटेगरी में कुल 10.89 गुना सब्सक्राइब किया गया है, जबकि क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स की कैटेगरी में अब तक इसे 4.89 गुना सब्सक्रिप्शन मिल चुका है। वहीं नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर की केटेगरी में 12.73 गुना सब्सक्राइबर्स से प्राप्त हुए हैं। आज इस आईपीओ का अंतिम दिन है। ऐसे में देखना होगा कि इश्यू सब्सक्रिप्शन कितना गुना तक मिल सकता है।

आज इस आईपीओ का अंतिम दिन

वहीं यह आईपीओ 31 दिसंबर को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्ट होंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि निवेशक इस आईपीओ में भरपूर विश्वास जता सकते हैं। आज अंतिम दिन इस आईपीओ को अच्छा सब्सक्रिप्शन मिल सकता है। बता दें कि इस आईपीओ के जरिए कंपनी 500 करोड रुपए जुटाने का प्रयास कर रही है, जिसके चलते कंपनी अपने निवेशकों से ढाई सौ करोड़ के 31,84,712 शेयर खरीदने की उम्मीद जता रही है। कंपनी 31,84,712 फ्रेश शेयर इशू करने जा रही है।

31 दिसंबर को बाजार में लिस्ट होंगे शेयर

वहीं इस आईपीओ में निवेशक 14,915 इन्वेस्ट कर सकते हैं। आईपीओ का प्राइस बैंड 745-775 रुपए तय किया गया है। इन्वेस्टर्स इसके लिए 19 शेयर्स के लिए मिनिमम बिडिंग कर सकते हैं। 23 दिसंबर को कंपनी का आईपीओ इन्वेस्टर्स के लिए खोला गया था। वहीं 26 दिसंबर यानी आज यह आईपीओ बंद हो जाएगा। जानकारी के मुताबिक 27 दिसंबर को निवेशकों को शेयर अलॉटमेंट किए जाएंगे। वहीं अगर किसी निवेशक को शेयर अलॉट नहीं होते हैं, तो उन्हें 30 दिसंबर को रिफंड कर दिया जाएगा। जबकि 30 दिसंबर को ही डिमैट अकाउंट में शेयर्स क्रेडिट हो जाएंगे। वहीं 31 दिसंबर को कंपनी का आईपीओ कंपनी के शेयर बाजार में लिस्ट होंगे।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews