
व्यापार, डेस्क रिपोर्ट। कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन आज शेयर मार्केट (Share Market) तेजी के साथ ओपन हुआ। सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों बढ़त के अंकों के साथ ओपन हुए। आज मार्केट ओपन होते ही हरे निशान पर पहुंच गया। अच्छी बात ये है कि बाजार अभी भी हरे निशान पर ही बना हुआ है।
आज 05 अगस्त 2022 को शेयर मार्केट (Share Market Today 05 August 2022) बढ़त के साथ ओपन हुआ। बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 159.06 अंक की बढ़त के साथ 58457.86 अंक के स्तर पर कारोबार करता खुला वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) भी 47.50 अंक की तेजी के साथ 17429.50 अंक के स्तर पर खुला।
ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : चांदी में भारी तेजी, सोना भी महंगा, यहां देखें ताजा भाव
ताजा अपडेट के मुताबिक शेयर मार्केट इस समय भी बढ़त के साथ हरे निशान पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स (Sensex) 245.21 अंक की बढ़त के साथ 58544.01 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है वहीं निफ्टी (Nifty) 63.55 अंक की बढ़त के साथ 17445.55 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में 0.42 प्रतिशत तो निफ्टी में 0.37 प्रतिशत की तेजी दिखाई दी रही है।
ये भी पढ़ें – MP: आज से भोपाल से चलेगी ये स्पेशल ट्रेन, भोपाल-हावड़ा एक्सप्रेस समेत इनके रूट बदले, 20 ट्रेनों में अतिरिक्त कोच, जानें शेड्यूल-रूट
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

