Sensex बेहाल, Nifty में उछाल, यहां देखें Share Market का ताजा हाल

Sensex बेहाल, Nifty में उछाल, यहां देखें Share Market का ताजा हाल

व्यापार, डेस्क रिपोर्ट। नए कारोबारी सप्ताह के पहले दिन आज मंगलवार को शेयर मार्केट (Share Market) में उथल पुथल दिखाई दिया। शेयर बाजार तूफानी तेजी के साथ ओपन हुआ। ओपन होते ही बाजार हरे निशान पर पहुंच गया, लेकिन कुछ देर बाद ही सेंसेक्स (Sensex) में गिरावट दिखाई देने लगी और निफ्टी (Nifty) बढ़त पर बना रहा।

आज 30 अगस्त 2022 को शेयर मार्केट (Share Market Today 30 August 2022) बड़ी बढ़त के साथ ओपन हुआ। बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 405.09 अंक की बढ़त के साथ 583777.71 अंक के स्तर पर कारोबार करता खुला वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 131.80 अंक की बढ़त के साथ 17444.70 अंक के स्तर पर खुला।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना चमका, चांदी पुरानी कीमत पर, भाव देखकर ही खरीदें

ताजा अपडेट के मुताबिक शेयर मार्केट में कुछ देर की तेजी के बाद माहौल बदल गया। सेंसेक्स (Sensex) 861.25  अंक की गिरावट के साथ 57972.62 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है वहीं निफ्टी (Nifty) 310.10 अंक की बढ़त के साथ 17631.00 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में 1.46 प्रतिशत की गिरावट तो निफ्टी में 1.84 प्रतिशत की बढ़त दिखाई दे रही है।

ये भी पढ़ें – काली मिर्च खाने से दूर हो सकती हैं सेहत से जुड़ी कई समस्याएं, जानिए कैसे करना है सेवन

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews