Hindi News

आज भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स में 200 अंकों से ज्यादा की फिसलन, निफ्टी भी टूटा

Written by:Rishabh Namdev
Published:
आज भारतीय शेयर बाजार गिरावट का सामना कर रहा है। सुबह 11:26 तक निफ्टी 23,281 के स्तर पर कारोबार कर रही थी, जबकि सेंसेक्स 77,036 के स्तर पर था। आज सेक्टोरल इंडेक्स में रियल्टी सेक्टर में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है।
आज भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स में 200 अंकों से ज्यादा की फिसलन, निफ्टी भी टूटा

आज भारतीय शेयर बाजार में जोरदार गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स आज 200 अंकों से ज्यादा गिर गया। सेंसेक्स ने आज अपने दिन की शुरुआत 77,384 के स्तर पर की, जबकि बड़ी गिरावट के बाद यह 76,908 के स्तर तक पहुंच गया। हालांकि, कुछ ही समय में सेंसेक्स में हल्की बढ़त देखी गई। सुबह 11:26 पर सेंसेक्स 77,046 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं, आज निफ्टी में 100 अंकों से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। निफ्टी ने आज अपने कारोबार की शुरुआत 23,383 के स्तर पर की, जबकि गिरावट के बाद यह 23,250 के स्तर तक पहुंच गया। सुबह 11:27 तक निफ्टी 23,283 के स्तर पर कारोबार कर रही थी।

आज सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 में जोरदार तेजी देखने को मिली, जबकि 15 में गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी 50 की बात की जाए तो 20 शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है, जबकि 30 में गिरावट का दौर जारी है। आज सेक्टोरल इंडेक्स में रियल्टी सेक्टर में गिरावट दर्ज की गई है।

जानिए ग्लोबल मार्केट का हाल

ग्लोबल बाजारों पर नजर डाली जाए तो आज कोरिया के कोस्पी में 0.46% की तेजी देखने को मिल रही है, जबकि ताइवान के कैपिटलाइजेशन वेटेड स्टॉक इंडेक्स में 0.64% की तेजी दिखाई दी है। हालांकि, आज चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.016% की गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ दिखाई दिया। 10 फरवरी को अमेरिका के डॉव जोन्स इंडेक्स की बात करें तो यह 0.38% तेजी के साथ 44,470 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एस&पी 500 इंडेक्स 0.67% की तेजी के साथ 6,066 के स्तर पर बंद हुआ।

जानिए बीते दिन का कारोबार

इससे पहले, 10 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। बीते दिन सेंसेक्स में 548 अंकों की गिरावट दर्ज की गई, जिससे यह 77,311 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 178 अंकों की गिरावट के साथ 23,381 के स्तर पर बंद हुआ। बीते दिन बीएसई मिडकैप में 887 अंकों की गिरावट के कारण कारोबार 42,162 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि बीएसई स्मॉलकैप में 1,129 अंकों की गिरावट के चलते कारोबार 49,034 के स्तर पर बंद हुआ। बीते दिन सेंसेक्स के 24 शेयरों में गिरावट और 6 में तेजी देखने को मिली।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews