बढ़त के साथ शुरू हुआ आज शेयर बाजार, सेंसेक्स में 321 अंक का उछाल, पेटीएम के शेयरों में एक बार फिर देखने को मिल रही गिरावट

बढ़त के साथ शुरू हुआ आज शेयर बाजार, सेंसेक्स में 321 अंक का उछाल, पेटीएम के शेयरों में एक बार फिर देखने को मिल रही गिरावट

Today the stock market: आज यानी गुरुवार को शेयर बाजार में एक बार फिर शुरूआती कारोबार के दौरान तेजी देखने को मिल रही है, जानकारी के अनुसार आज सेंसेक्स में 321 अंक की तेजी के चलते 72,473 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी ने भी 79 अंक की बढ़त के साथ 22,009 के स्तर पर कारोबार शुरू किया है। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयरों में तेजी दिखाई दे रही है।

कल बाजार में थी गिरावट :

वहीं कल की बात की जाए तो शुरुआत में तेजी के बाद बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। हालांकि दिन में फ्लैट कारोबार देखने के बाद यह गिरावट देखि गई थी, लेकिन आज बाजार में तेजी की स्थिति है। कल सेंसेक्स में 34 अंक की गिरावट के चलते 72,152 के स्तर पर कारोबार को बंद किया था, जबकि निफ्टी 1 अंक की बढ़त के साथ 21,930 के स्तर पर बंद हुआ था।

आज रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की मीटिंग खत्म होने जा रही है। जानकारी के अनुसार सुबह 10 बजे, RBI गवर्नर शक्तिकांत दास एमपीसी मीटिंग के फैसलों की जानकारी देंगे। आपको जानकारी दे दें की इस मीटिंग में रेपो रेट में कोई बदलाव की उम्मीद नहीं है, लेकिन देखना होगा की मीटिंग में क्या फैसला लिया जाता है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews