आज share market में जबरदस्त रौनक, Sensex और निफ्टी ने बनाया ऑल टाइम हाई

आज यानी 19 सितंबर को शेयर बाजार (share market) में शुरूआती कारोबार में उछाल नजर आ रहा है। दरअसल आज सेंसेक्स (Sensex) शुरूआती कामकाज के दौरान 600 अंक की बढ़त लेता हुआ दिखाई दिया है।
आज भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, डोनाल्ड ट्रम्प के 25% टैरिफ के ऐलान का दिखा असर

आज यानी गुरुवार 19 सितंबर को भारतीय शेयर बाजार (share market) में जोरदार उछाल देखने को मिला है। बता दें कि आज सेंसेक्स ने 600 अंकों से ज्यादा की बढ़त हासिल की है और 83,684 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। वहीं इसके साथ ही सेंसेक्स ने अपना ऑल टाइम हाई बना लिया है। दरअसल इस तेजी का मुख्य कारण आईटी और बैंकिंग सेक्टर में आई तेजी को माना जा रहा है। वहीं इसके साथ ही, एशियाई बाजारों में भी तेजी के संकेतों के चलते, भारतीय बाजार में तेजी दिखाई दे रही है।

जानकारी के मुताबिक आज (share market) में सेंसेक्स के 30 प्रमुख शेयरों में से 29 में जबरदस्त तेजी नजर आई है, जो आज के बाजार में तेजी का रुख दिखा रहा है। वहीं इसी तरह, निफ्टी भी 200 अंकों लेकर 25,600 के स्तर तक पहुंच चुका है। जानकारी के मुताबिक निफ्टी 50 के 44 शेयरों में उछाल, जबकि केवल 6 शेयरों में ही गिरावट देखने को मिली है।

आईटी और बैंकिंग शेयरों में तेजी

दरअसल आज के बाजार की बात की जाए तो आज आईटी और बैंकिंग शेयरों में तेजी दिखाई दे रही है। जानकारी दे दें कि आईटी क्षेत्र में मुख्य कंपनियों के शेयरों में तेजी आई है, जिससे बाजार की दिशा में तेजी का माहौल दिखा रही है। इसी प्रकार, बैंकिंग सेक्टर की तरफ देखा जाए तो इसमें भी आज एचडीएफसी बैंक के शेयरों ने शानदार बढ़त दिखाई है।

यहां जानिए आज एशियाई बाजारों का क्या है हाल

वहीं आज न सिर्फ भारतीय बाजारों में सकारात्मक रुझान देखने को मिला है बल्कि आज एशियाई बाजारों में भी तेजी दिखाई दी है। आज जापान के निक्केई और हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग में क्रमशः 2.49% और 1.27% की तेजी हुई, जबकि चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.49% की वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं इससे एशियाई बाजारों में जबरदस्त तेजी का संकेत मिला है। इसके साथ ही, अमेरिका के डाओ जोंस ने 0.25% की गिरावट के चलते 41,503 के स्तर पर अपना कारोबार बंद किया है।

यहां जानें कल के बाजार का हाल:

दरअसल, इससे पहले 18 सितंबर को भारतीय शेयर बाजार में बढ़त देखने को मिली थी। बता दें कि कल बाजार ने अपना आल टाइम हाई बनाया था। जानकारी दे दें कि सोमवार को सेंसेक्स 131 अंक गिरकर 82,948 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 41 अंक की कमजोरी लेकर 25,377 के स्तर पर बंद हुआ था।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews