MCX पर तकनीकी समस्याओं के चलते कारोबार हुआ बंद, दोपहर 1 बजे से शुरू होने की संभावना

MCX पर तकनीकी समस्याओं के चलते कारोबार हुआ बंद, दोपहर 1 बजे से शुरू होने की संभावना

Trading closed on MCX: शेयर बाजार की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल तकनीकी समस्याओं के कारण आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर ट्रेडिंग को बंद कर दिया गया है। जिसके बाद कई टेक्निकल टीमें इसे ठीक करने के लिए काम कर रही है। जानकारी के मुताबिक दोपहर के तकरीबन 1 बजे के बाद इसकी शुरुआत दोबारा हो सकती है।

MCX को तिमाही में 5.3 करोड़ रुपए का नेट लॉस

सोमवार को MCX ने अपने वने दिसंबर तिमाही के रिजल्ट्स को घोषित किया, जानकारी के अनुसार जिसमें कंपनी को 5.3 करोड़ रुपए का नेट लॉस हुआ है। हालांकि इसके बीते वर्ष में समान अवधि में कंपनी ने तकरीबन ₹38.79 करोड़ का प्रॉफिट दर्ज किया था।

आपको जानकारी दे दें की कारोबार रोजाना सुबह 9 बजे शुरू होता है। इससे पहले तकनीकी समस्या के चलते कहा गया था की कारोबार सुबह 10 बजे शुरू होगा फिर 11 बजे के आसपास का समय दिया गया। लेकिन फ़िलहाल अभी कारोबार शुरू नहीं हो पाया है।

MCX शेयर में 9% की गिरावट

MCX शेयर में रिजल्ट्स के बाद बड़ी गिरावट आई है। कल यह शेयर करीब 9% गिरकर 3,484 रुपए पर बंद हुआ था, जबकि आज भी यह 2% गिरकर 3,426 रुपए पर कारोबार कर रहा है।

धनिया, जीरा, हल्दी, मेटल जैसी चीजों का है बाजार

आपको जानकारी दे दें की कमोडिटी मार्केट में कच्चा माल जैसे काली मिर्च, धनिया, जीरा, हल्दी, मेटल को बेचा और खरीदा जाता है। इसमें मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज और नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज यानी NCDEX होता है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews