बाजार में आने वाला है जबरदस्त आईपीओ, इस फार्मा कंपनी पर निवेशक जता सकते हैं भरोसा

यदि आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो आपके लिए यह एक शानदार खबर हो सकती है। दरअसल बाजार में एक जबरदस्त आईपीओ आ रहा है। यह आईपीओ फार्मा की दिग्गज कंपनी लेकर आ रही है। चलिए जानते हैं इस आईपीओ के बारे में पूरी जानकारी।
बाजार में आने वाला है जबरदस्त आईपीओ, इस फार्मा कंपनी पर निवेशक जता सकते हैं भरोसा

क्या आप एक शेयर बाजार के निवेशक है? यदि ऐसा है तो आपके लिए यह महत्वपूर्ण खबर हो सकती है। दरअसल बाजार में एक नया आईपीओ आने वाला है। यह आईपीओ फार्मा की दिग्गज कंपनी लेकर आ रही है। यह कंपनी फार्मा सेक्टर में रिसर्च एंड डेवलपमेंट का कार्य करती है। इस कंपनी का नाम साईं लाइफ साइंसेज है। साईं लाइफ साइंसेज बाजार में जल्द ही आईपीओ ला सकती है। इस आईपीओ के जरिए कंपनी 3000 करोड रुपए जुटाने की तैयारी कर रही है।

साईं लाइफ साइंसेज स्मॉल मॉलिक्यूल न्यू केमिकल एंटिटीज को डेवलप और मैन्युफैक्चरिंग करने का काम करती है। यदि आप बाजार में निवेश करना चाहते हैं या किसी आईपीओ में निवेश करने का सोच रहे हैं तो आपके लिए साईं लाइफ साइंसेज का आईपीओ शानदार मौका हो सकता है।

कितना बड़ा होगा आईपीओ?

वहीं कंपनी के आईपीओ पर नजर डाली जाए तो कंपनी 900 करोड रुपए के फ्रेश शेयर इश्यू कर सकती है। कंपनी का आईपीओ 11 दिसंबर को बाजार में आ रहा है। जिसमें 13 दिसंबर तक निवेशक बोली लगा सकेंगे। कंपनी शेयरों के जरिए 3 करोड़ 81 लाख शेयर का आवंटन करेगी। इन्हें ऑफर फॉर सेल के जरिए बेचा जाएगा। वही 35% खुदरा निवेशकों के लिए जबकि 50% शेयर योग्य संस्थागत निवेशकों के लिए आवंटित किए गए हैं। वहीं इस आईपीओ का प्राइस बैंड 522 से 549 रुपए तय किया गया है।

जानिए क्या काम करती है कंपनी?

वहीं कंपनी के कामकाज पर नजर डाली जाए तो कंपनी फार्मा सेक्टर में रिसर्च एंड डेवलपमेंट का काम करती है। दरअसल फार्मा सेक्टर में जो कंपनियां दवा बनाती है। उन्हें यह कंपनी रिसर्च और डेवलपमेंट के कार्य में सहयोग करती है। इसके अलावा यह कंपनी फार्मा सेक्टर की कंपनियों को प्रोडक्ट बनाने से लेकर और कस्टमर तक पहुंचने में भी मदद करती है। लाइफ साइंसेज के सीईओ कृष्णा राम राजू के मुताबिक यह कंपनी दुनिया की टॉप 25 बायोटिक कंपनियों में से 18 कंपनियों के साथ अपना कामकाज करती है। उनका मानना है कि आने वाले 5 साल में इस सेक्टर में हमारा देश मजबूती से काम करने वाला है। उनका कहना है कि भारत जल्द ही चीन के बराबर इस सेक्टर में बड़ा बन जाएगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews