
Shark Tank India 3 : इन दिनों सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले बिजनेस रियलिटी शो शार्क टैंक सीजन 3 लोगों के बीच काफी पसंदीदा बना हुआ है। दरअसल, यह लोगों को एंटरटेन करने के साथ-साथ उन्हे शेयर मार्केट, शिक्षा की जानकारी के साथ ही उन्हें जागरूक भी कर रहे हैं। बता दें कि इसमें 5 जज हिस्सा लेते हैं और आने वाले लोगों की मदद करते हैं ताकि वह अपने स्टार्टअप को एक नई दिशा दे सके। जिसके लेटेस्ट एपिसोड में एक ऐसे पिचर्स पहुंचे थे, जिनकी बिजनेस स्ट्रेटजी बाकियों से काफी अलग थी। उनकी सोच देश की जनता के लिए एक बहुत बड़ा उदाहरण भी है। जिस पर 2 जजों की बहस भी हो गई। आइए जानते हैं विस्तार से…

पिचर्स ने किया खुलासा
दरअसल, पिचर्स शार्क टैंक पर अपने हेल्दी प्रोडक्ट्स लेकर आए थे। इसके लिए उन्होंने 2.5% इक्विटी के लिए 90 लख रुपए मांगे। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि उनकी शादी में काफी ज्यादा खर्च आ रहा था। इसलिए दोनों हसबेंड वाइफ ने आपस में बातचीत कर फैमिली वाले के सामने अपनी बात रखी और कहा कि जितने रुपए आप हमारी शादी में खर्च कर रहे हैं, वह पैसे हमारी खुद की कंपनी में इन्वेस्ट करने के लिए दें। इस तरह इस कंपनी की शुरुआत की गई, जिसे सुनते ही सभी ने इस फैसले की तारीफ की। इसके साथ ही वह हैरान भी हो गए और उन्होंने पूछा कि इस बिजनेस में कितने रुपए खर्च किए हैं। जिसके जवाब में पिचर्स ने बताया कि इसपर करीब 60 लाख रुपए लगाया गया है।
अजहर पर भड़की विनीता
हालांकि, जैसे-जैसे एपिसोड बढ़ता गया जजों ने प्रोडक्ट को समझते हुए अपने-अपने फैसले को सुनाया। तभी Inshots कंपनी के CEO अजहर इकबाल ने प्रोडक्ट के बारे में जानकारी हासिल करते हुए यह कहा कि वह अपने पैसे बर्बाद कर रहे हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने इस कारोबार को बंद करने की सलाह दे डाली। उन्होंने कहा कि इस कंपनी को एस्टेब्लिश हुए 8 साल हो चुके हैं, लेकिन इसमें अब तक कोई प्रॉफिट नहीं हुआ। इसलिए बेहतर होगा कि आप इस बिजनेस को बंद कर दें। जिसपर शुगर कंपनी की CEO विनीता भड़क उठी और कहा कि किसी भी बिजनेस को बनाने में काफी समय लगता है और आपका ग्रोथ उस हिसाब से बहुत सही है। इसके साथ ही विनीता ने अजहर से कहा कि तुम यह क्या गंदी सलाह देते हो। वहीं, विनीता की बात पर अमन और पीयूष ने अपनी सहमति जताते हुए कहा कि यह बात तो सही है कि किसी भी बिजनेस को बनाने में काफी लंबा समय लग जाता है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

