सरकारी बैंक की दो खास FD स्कीम, 30 नवंबर तक उठायें लाभ, 300 दिन के टेन्योर पर मिलेगा 7.55% रिटर्न, जानें डिटेल

सरकारी बैंक दो स्पेशल एफडी स्कीम चला रहा है। 300 दिन के अवधि पर 7% से ज्यादा रिटर्न मिल रहा है।
bank fd

Bank FD Scheme: पब्लिक सेक्टर का इंडियन बैंक ग्राहकों को दो स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम ऑफर कर रहा है। जिसका लाभ ग्राहक 30 नवंबर 2024 तक उठाया सकते हैं। इसके बाद एफडी स्कीम बंद हो जाएगी। इन योजनाओं का नाम इंड सुप्रीम और इंड सुपर एफडी स्कीम है।

इंड सुप्रीम स्कीम की अवधि 300 दिन है। इसपर सामान्य नागरिकों को 7.05% रिटर्न मिलता है। वहीं 400 दिनों के इंड सुपर एफडी प्लान पर 7.30% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। जानकारी के लिए बंता दें कि यह सरकारी बैंक सामान्य एफडी पर 2.80% से लेकर 7.10% ब्याज ऑफर कर रहा है। ब्याज दरें 12 मई 2024 से प्रभावी हैं।

 स्पेशल एफडी पर मिल रहा कितना रिटर्न? (Indian Bank FD)

300 दिनों के इंड सुप्रीम एफडी स्कीम पर सामान्य नागरिकों को सलाना 7.05% ब्याज मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए इन्टरेस्ट रेट 7.55% और सुपर सीनियर सिटीजंस के लिए 7.80% है। 400 दिनों के इंड सुपर एफडी स्कीम पर वरिष्ठ नागरिकों को 7.80% और सुपर सीनियर सिटीजंस को 8.05% ब्याज मिल रहा है। इंड सुप्रीम में 5 हजार रुपये से लेकर 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश ग्राहक कर सकते हैं। वहीं इंड सुपर में कम से कम 10 हजार रुपये और अधिकतम 3 करोड़ रूपये से कम का निवेश कर सकते हैं।

टेन्योर के हिसाब से ब्याज दरें (Fixed Deposit) 

  • 7 से 14 दिन- 2.80%
  • 15 से 29 दिन- 2.80%
  • 30 से 45 दिन- 3%
  • 46 से 90 दिन- 3.25%
  • 91 से 120 दिन- 3.5%
  • 121 से लेकर 180 दिन- 3.85%
  • 181 दिन से लेकर 9 महीने से कम- 4.50%
  • 9 महीने से लेकर 1 साल से कम- 4.75%
  • 300 दिन (इन सुप्रीम प्रोडक्ट)- 7.05%
  • 1 साल- 6.10%
  • 400 दिन (इन सुपर प्रोडक्ट)- 7.30%
  • 1 साल से अधिक और 2 साल से कम- 7.10%
  • 2 साल से लेकर 3 साल से कम- 6.70%
  • 3 साल से लेकर 5 साल से कम- 6.25%
  • 5 साल- 6.25%
  • 5 साल से अधिक- 6.10%
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews